मुख्यमंत्री यात्रा को लेकर मधुबन पंचायत को किया गया सील
मधेपुरा। उदाकिशुनगंज में मुख्यमंत्री नीतीश के यात्रा को लेकर पूरे मधुबन पंचायत को सील कर ि
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 02:09 AM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 06:11 AM (IST)
मधेपुरा। उदाकिशुनगंज में मुख्यमंत्री नीतीश के यात्रा को लेकर पूरे मधुबन पंचायत को सील कर दिया गया है। पंचायत के सीमा के 23 स्थानों पर बेरिकेडिंग की गई है। जहां दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। अधिकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर 23 दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। वहीं चौकीदारों को लगाया गया है। पंचायत के एसएच 91 महुआ गाछी के पास, मझहरपट्टी, गांव पुल के पास, गंगौरा गांव के पास एवं अन्य जगहों पर बेरिकेडिंग की गई है। बेरिकेडिंग वाले जगह के पास वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें