विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधेपुरा में कुख्यात अपराधी विक्की का सरेआम मर्डर, दौड़ा-दौड़ाकर मारी 10 गोलियां; 11 मामले थे दर्ज

Published: Mon, 14 Sep 2026 08:11 PM (IST)

मधेपुरा के पुरैनी प्रखंड की नरदह पंचायत में सोमवार शाम कुख्यात अपराधी विक्की मेहता की अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

मधेपुरा में कुख्यात अपराधी विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या, 11 मामले थे दर्ज

मधेपुरा में कुख्यात अपराधी विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या, 11 मामले थे दर्ज

HighLights

  1. कुख्यात अपराधी विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या।

  2. अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया।

  3. विक्की मेहता पर 11 गंभीर मामले दर्ज थे।

जागरण संवाददाता, मधेपुरा। पुरैनी प्रखंड की नरदह पंचायत में बांइक सवार अज्ञात अपराधियों कुख्यात अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। सोमवार की शाम लगभग 6.30 बजे की घटना है।

नयाटोला स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर से एसएच 58 मुख्य सड़क तक दौड़ा-दौड़ाकर अपराधियों ने गोली से छलनी कर दिया। कमर से सिर तक करीब 10 गोलियां लगी है।

11 मामले थे दर्ज

कुख्यात विक्की मेहता के खिलाफ हत्या, जान से मारने के प्रयास, लूट, दुष्कर्म, आर्म्स एक्ट समेत 11 मामले दर्ज हैं।

कुख्यात के पिता चानो मेहता नरदह पंचायत के पैक्स अध्यक्ष हैं और बड़ी भाभी रीता कुमारी मुखिया हैं। घटना की सूचना मिलने पर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ समेत सात थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।