Move to Jagran APP

विधि विधान के साथ हुई गोवर्धन पूजा

मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र के पशुपालकों ने धूमधाम के साथ गोवर्धन पूजा मनाया। इस मौके पर पशुपालक

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 08:03 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 08:03 PM (IST)
विधि विधान के साथ हुई गोवर्धन पूजा
विधि विधान के साथ हुई गोवर्धन पूजा

मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र के पशुपालकों ने धूमधाम के साथ गोवर्धन पूजा मनाया। इस मौके पर पशुपालकों के बीच काफी उमंग व उत्साह देखा गया।खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा को लेकर पशुपालकों के घर उत्सवी माहौल देखा गया।  इस अवसर पर पशुपालकों ने अपने-अपने गाय-बछड़े व भैंसों को नहला धुलाकर उसका श्रृंगार कर नया रस्सी, गरदाम तथा मोखारी पहनाया। महिलाओं ने विधि विधान के साथ उसके पशुओं के सींग मे तेल लगाकर उसका चुमावन कर सामूहिक रूप से अन्नकूट पूजा किया। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन स्वर्ग के राजा इन्द्र ने किसी घटना से क्रुद्ध होकर ब्रजभूमि पर तूफान और अन्य कुदरती कहर ढाना शुरू कर दिया था। इस स्थिति में भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को हाथों पर उठाकर उसके नीचे ब्रजवासियों को लाकर उनकी प्राण रक्षा की थी। इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजभूमि की जनता से पशु एंव गोवर्धन पर्वत की पूजा करने को कहा था।

loksabha election banner

संवाद सूत्र,शंकरपुर (मधेपुरा): प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाया गया। पशुपालकों ने गोबर से भगवान गोवर्धन की प्रतिमा बनाया। पशुपालक ने अपने अपने पशुओं को गले में रंग बिरंगे डोरी बांधा। वही क्षेत्र में मनोरंजन के लिए पशु मेला का भी आयोजन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.