विवादित जमीन पर पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में किया थाना का घेराव
मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र के पड़वा नवटोल पंचायत में वर्षों से चले रहे विवादित जमीन पर पर्चाधारियों
मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र के पड़वा नवटोल पंचायत में वर्षों से चले रहे विवादित जमीन पर पर्चाधारियों द्वारा गेहूं कटाई को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। इसके बाद आक्रोशित पर्चाधारियों ने हिरासत में लिए गए व्यक्ति को छुड़ाने की मांग को लेकर पुलिस के साथ नोंक-झोंक की। पर्चाधारियों ने लगभग चार घंटे तक थाना गेट को जाम कर हिरासत में लिए गए व्यक्ति को छोड़ने की मांग कर रहे थे। लेकिन बाद में पदाधिकारियों के द्वारा आक्रोशित लोगों को समझाने के थाना गेट का जाम हटाया गया। बताया गया कि विवादित जमीन पर धारा 144 की कार्रवाई होने के बावजूद रद पर्चाधारियो ने निर्देशों का उल्लंघन करते हुए शुक्रवार को करीब फसल कटाई कर रहे थे। जिस पर रोक लगाने पुलिस पदाधिकारी दल बल के पड़वा नवटोल पहुंचे थे। पुलिस के लाख मना करने पर भी गेहूं की कटाई बंद नहीं किया गया। इस कारण पुलिस मौके से एक व्यक्ति परमेंद्र राम को गिरफ्तार कर थाना ले आई। इससे आक्रोशित दर्जनों महिला और पुरूष ने थाना पहुंचकर पुलिस कार्रवाई के विरूद्ध जमकर हंगामा किया। यद्यपि विधि व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए वरीय पदाधिकारी ने अन्य थानों से पदाधिकारी पुलिस और पुलिस बल को बुलाया लिया था। लगभग चार घंटे बाद आक्रोशित पर्चाधारियों ने पदाधिकारियों के काफी समझाने पर थाना गेट से जाम हटाया। इधर पुलिस ने इस मामले में हिरासत में लिए गए व्यक्ति सहित 20-25 अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। मामले को संज्ञान लेते हुए एसडीएम नीरज कुमार, इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार, बीडीओ अनिल कुमार, सीओ मुकेश कुमार सिंह थाना पर वस्तु स्थिति की समीक्षा की। क्या है मामला पड़वा नवटोल पंचायत में वर्षों से जमीनदारों और पर्चाधारियो के बीच 98 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार दर्जनों जमीनदारों के द्वारा पर्चाधारियों को कब्जाई जमीन से बेदखल करने को लेकर थाना में मामला भी दर्ज हुआ है। फिर भी पर्चाधारियो के ही द्वारा लगभग 30 से 40 एकड़ जमीन में गेहूं फसल लगाई है। बताया जा रहा है कि उक्त विवादित 72 एकड़ जमीन पर जमीनदार के दिए गए आवेदन पर पांच अप्रैल को एसडीएम मधेपुरा के द्वारा धारा 144 की कार्रवाई कर दी गई। जमींदारों ने पुलिस की मौजूदगी में 06, 07 और 08 अप्रैल को करीब तीन बिगहा जमीन में लगे फसल काटने की बात कही गई है। फसल काटने की जानकारी होने पर शुक्रवार को दर्जनों पर्चाधारी गेहूं काटने गए थे। इसी बीच जमीनदार के सूचना पर गेहूं खेत पहुंचे पुलिस के द्वारा पर्चाधारियों पर कार्रवाई करने की बात कही गई है। साथ ही एक पर्चाधारियो को पुलिस ने हिरासत में रखा है। इससे आक्रोशित दर्जनों पर्चाधारियों ने थाना पहुंचकर मुख्य द्वारा का घेराव कर लिया। पर्चाधारियों ने बताया कि पर्चा रद होने का नोटिस हमलोगों को नहीं मिला है। हमलोग वर्षों से उक्त जमीन पर खेती करते आ रहे हैं। कोट जमीन का पर्चा न्यायालय द्वारा पूर्व में रद कर दिया गया है। फिर भी पर्चाधारी अवैध रूप से जबरन कब्जा किए हुए हैं। विवादित जमीन पर तत्काल धारा 144 की कार्रवाई भी की गई है। जबकि पूर्व में सभी पर्चाधारियों को पर्चा रद होने का नोटिस दिया जा चुका है। नीरज कुमार, एसडीएम