आग से घर जलकर राख, हजारों की क्षति
मधेपुरा। रविवार की सुबह प्रखंड क्षेत्र के ग्वालपाड़ा पंचायत के वार्ड संख्या सात में खाना बनाने क
मधेपुरा। रविवार की सुबह प्रखंड क्षेत्र के ग्वालपाड़ा पंचायत के वार्ड संख्या सात में खाना बनाने के दौरान आग लगने से मनोज कुमार मनोहर का घर जल गया। इससे घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। मनोज ने बताया कि खाना बनाने के दौरान आचनक उठी आग के लपट से घर में रखा मकई का बोरा, बक्सा, पेटी, बर्तन सहित कपड़ा जल कर राख हो गया। दिन का समय रहने की वजह से जब तक आग और बेकाबू होता तब तक ग्रामीणों के सहयोग आग पर काबू पा लिया गया। ग्रामीणों ने आग लगने की घटना की जानकारी पंचायत के मंजू देवी को दी गई। मुखिया ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित व्यक्ति को 2100 रुपये की आर्थिक मदद दी। साथ ही घटना की जानकारी अंचलाधिकारी को दी गई। मौके पर उपस्थित मुखिया प्रतिनधि दुष्यन्त कुमार उर्फ ¨पकू यादव ने कहा पीड़ित को सरकारी मुआवजा भी उपलब्ध कराने की बात कही।