आग लगने से घर जलकर राख
मधेपुरा। मुख्यालय पंचायत के वार्ड संख्या एक देवीदास टोले में दोपहर को अचानक आग लगने से एक पि
मधेपुरा। मुख्यालय पंचायत के वार्ड संख्या एक देवीदास टोले में दोपहर को अचानक आग लगने से एक परिवार का घर जलकर राख हो गया।अगलगी की उक्त घटना में घर में रखे हजारों रूपए मूल्य के दैनिक उपयोग की सभी वस्तुएं जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पीड़ित गृहस्वामी ने पुरैनी थाना व अंचलाधिकारी को दी है। जानकारी अनुसार उक्त टोला निवासी हबी मेहता के घर में रविवार की दोपहर अचानक आग लग गई। जब तक आसपास के लोग मदद के लिए घटना स्थल पर पहुंचते तब तक आग घर को पूरी तरह अपने चपेट में ले लिया। तत्पश्चात घर में लगी आग पर ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। लॉकडाउन में उनके समक्ष खुले आसमान के नीचे रहने की विवशता सहित भुखमरी की स्थति उत्पन्न हो गई है। इस बाबत सीओ राम अवतार यादव ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी स्तर से मदद की जाएगी।