कुम्हारपुर में आग लगने से चार घर जलकर राख
मधेपुरा। बिहारीगंज थानाक्षेत्र के मंजौरा पंचायत अंतर्गत कुम्हारपुर पंचायत में अचानक आग लगने स
By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 04:22 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 04:22 PM (IST)
मधेपुरा। बिहारीगंज थानाक्षेत्र के मंजौरा पंचायत अंतर्गत कुम्हारपुर पंचायत में अचानक आग लगने से चार घर जल गया। पीड़ित परिजनों ने एक लाख से अधिक संपत्ति जलने का अनुमान बताया है। जानकारी के अनुसार कुम्हारपुर निवासी सुरेश मुखिया के घर आग लगने पर स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि काबू पाते बह्मदेव मुखिया, मुन्ना मुखिया एवं नवल यादव का घर जलकर राख हो गया। पीड़ितों ने बताया कि घर में रखा अनाज, बर्तन, कपड़ा एवं अन्य समाग्री जलकर नष्ट हो गयी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें