चाय बनाने के दौरान लगी आग में महिला झुलसी, हालत गंभीर
मधेपुरा। ¨सहेश्वर थाना क्षेत्र के मजरहेट गांव में गुरूवार की सुबह चाय बनाने के दौरान गैस चू
By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 08:12 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 08:12 PM (IST)
मधेपुरा। ¨सहेश्वर थाना क्षेत्र के मजरहेट गांव में गुरूवार की सुबह चाय बनाने के दौरान गैस चूल्हा से लगे आग से 18 वर्षीय मुमताज बेगम बुरी तरह झुलस गई। जख्मी मुमताज का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। शरीर का 80 प्रतिशत भाग जल जाने के कारण चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
झुलसी मुमताज बेगम के पिता मु. वैश ने बताया कि गैस सिलेंडर पर सुबह उनकी पुत्री चाय बना रही थी। चाय बनाने के लिए जैसे ही वह चूल्हा जलाया कि आग कपड़े में लग गया। किसी प्रकार शरीर का आग तो बुझा दिया गया। परंतु तब तक शरीर काफी जल गया था। आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बाहर ले जाने की सलाह दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें