Move to Jagran APP

स्टेट डेस्क: पति को खूंटे से बांधकर पत्नी से किया दुष्कर्म

मधेपुरा। कुमारखंड थाना क्षेत्र में जबरन गेहूं की फसल काटने का विरोध करने पर महिला की

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 08:26 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 06:10 AM (IST)
स्टेट डेस्क: पति को खूंटे से बांधकर पत्नी से किया दुष्कर्म
स्टेट डेस्क: पति को खूंटे से बांधकर पत्नी से किया दुष्कर्म

मधेपुरा। कुमारखंड थाना क्षेत्र में जबरन गेहूं की फसल काटने का विरोध करने पर महिला की पिटाई कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। यहीं नहीं पति को खूंटे से बांधकर घर में रखा सामान भी लूट लिया। इस संबंध में पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को खेत में लगी गेहूं की फसल को लेकर उमेश यादव व रतन यादव के बीच विवाद हो गया था। इस संबंध में उमेश यादव द्वारा थाने में आवेदन देकर जबरन गेहूं काटने की आशंका व्यक्त की गई थी। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर दोनों पक्ष को शांत करा दिया था, लेकिन गुरुवार को रतन यादव के खेत में फिर से गेहूं काटा जाने लगा। जिसका उमेश यादव और उसकी पत्नी ने विरोध किया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को शांत करा दिया। इसी मामले को लेकर उमेश यादव की पत्नी ममता देवी ने शुक्रवार को थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया कि गेहूं काटने से मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई। रात में रतन यादव और गणेश यादव ने उसके पति को पिस्तौल के बल पर कब्जे में लेकर खूंटे से बांधकर दुष्कर्म को अंजाम दिया। इतना ही नहीं उन्होंने बक्सा तोड़ कर उसमें रखे 50 हजार रुपये के जेवरात और 10 हजार नकदी भी लूट लिए। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों के बीच पूर्व से भूमि विवाद का मामला चल रहा है। घटना की जांच की जा रही है। जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.