किसानों का शोषण कर रही सरकार : प्रो. चंद्रशेखर
संवाद सूत्र,गम्हरिया (मधेपुरा): विधायक प्रो. चन्द्रशेखर ने राजद के संगठन को मजबूत बनाने के लिए
संवाद सूत्र,गम्हरिया (मधेपुरा): विधायक प्रो. चन्द्रशेखर ने राजद के संगठन को मजबूत बनाने के लिए ग्राम सम्पर्क अभियान चलाकर किसानों से सीधा संवाद करने में जुटे गए हैं। अभियान की शुरूआत मधेपुरा विधानसभा के भंडार कोण माने जाने वाला प्रखंड गम्हरिया से शुरूआत की गई है। बभनी, भेलवा, कौडिहार तरावे और ईटवा जीवछपुर पंचायत के टोले मुहल्ले में बैठकर कर किसानों के हितों और समस्याओं के बारे में चर्चा की। ईटवा जीवछपुर पंचायत के पंचायत भवन परिसर में शनिवार की शाम को किसान चौपाल लगाकर किसानों की हितों की लड़ाई के लिए पृष्ठभूमि तैयार किया गया। किसानों को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक ने कहा कि सूबे की सरकार हो केंद्र की जुमलेबाज की सरकार हो सबों ने किसानों को ठगने का काम किया है। मौके पर पूर्व मुखिया कमल किशोर पाण्डेय, उप मुखिया पवन कुमार, राजद नेता अर्जुन यादव, राजद के प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव, ललित कुमार यादव, विश्वनाथ यादव, जयप्रकाश यादव, बबलू चौधरी, नन्दन यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।