Move to Jagran APP

गरीब बच्चों को नहीं मिल रहा शिक्षा का लाभ : कुशवाहा

संवाद सूत्र बिहारीगंज (मधेपुरा) उच्च विद्यालय खेल मैदान पर महागठबंधन के प्रत्याशी शरद यादव क

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 12:19 AM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 12:19 AM (IST)
गरीब बच्चों को नहीं मिल रहा शिक्षा का लाभ : कुशवाहा
गरीब बच्चों को नहीं मिल रहा शिक्षा का लाभ : कुशवाहा

संवाद सूत्र, बिहारीगंज (मधेपुरा) : उच्च विद्यालय खेल मैदान पर महागठबंधन के प्रत्याशी शरद यादव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रालेसपा प्रमुख सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि समाजिक न्याय की बातें करने वालों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दुश्मन हैं। साजिश रचकर उन्हें बर्बाद किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश की नीतीश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा-व्यवस्था चौपट हो रही है। पिछड़ा, अतिपिछड़ा, अल्पसंख्यक एवं सभी गरीब बच्चों को शिक्षा का लाभ नहीं मिल रहा है। इसी बात को लेकर पटना में मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे थे, तभी उनपर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करवा करवा दिया गया। नरेंद्र मोदी के दोहरे चरित्र के कारण ही एनडीए से अलग हुए हैं। वे अपने आपको अतिपिछड़ा कहते हैं। लेकिन उसका जन्म अतिपिछड़ा परिवार में नहीं हुआ है। गुजरात सरकार ने उसकी जाति को अतिपिछड़ा घोषित कर दिया, इसलिए वे अतिपिछड़ा की बातें कहकर ठगने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मजदूर को कमाई के लिए, छात्रों को पढ़ाई के लिए एवं मरीजों को दवाई के लिए अभी भी बाहर जाना मजबूरी बनी है। उन्होंने नीतीश कुमार के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर रहने की बातें कहीं। सभा की अध्यक्षता और मंच संचालन रालोसपा जिलाध्यक्ष रविशंकर उर्फ पिन्टू मेहता ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेता डॉ. लक्ष्मी नारायण मेहता, रालोसपा प्रदेश महासचिव मृत्युंजय मेहता, लोजद प्रदेश महासचिव हाजी अब्दूस सत्तार, संतोष कुशवाहा, विनोद मेहता, कमलेश्वरी मुखिया, धीरेन्द्र मेहता, राजद प्रअ तोताराम कामती, मु. कलाम, किशोर यादव, श्यामाकांत यादव, संजय मेहता, धीरज गोस्वामी एवं अन्य महागठबंधन नेता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.