स्टेट डेस्क: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव को दफनाया
फोटो - 12 एमएडी 56, 57 एवं 58 -तीन दिन पहले आरोपित ने घर के आंगन में गाड़ दिया था शव
फोटो - 12 एमएडी 56, 57 एवं 58
-तीन दिन पहले आरोपित ने घर के आंगन में गाड़ दिया था शव
-अवैध संबंध के कारण करंट लगाकर की गई थी हत्या
- 10 फरवरी को विवेक के पिता ने थाना में पुत्र के गायब होने की दी थी सूचना जागरण संवाददाता, मधेपुरा : सदर थानाक्षेत्र के बड़ाही हसनपुर पंचायत के मनहरा में प्रेम प्रसंग में एक युवक विवेक कुमार की हत्या कर शव को दफना दिया गया। हत्या के तीन दिन बाद मंगलवार को पुलिस ने शव को बरामद कर हत्यारोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि विवेक का एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात का पता चलने के बाद पति ने उक्त युवक की करंट लगाकर हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार मनहरा निवासी विवेक कुमार आठ फरवरी से गायब था। 10 फरवरी को पिता सुरेंद्र यादव ने विवेक के गायब होने का थाना में आवेदन दिया था। इसके बाद पुलिस ने इस दिशा में जांच शुरू की। मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर गांव के ही लालू यादव व उसकी पत्नी ¨पकी देवी से इस मामले में पूछताछ की गई। पुलिस की सख्ती के बाद दोनों ने हत्या कर शव को घर के आंगन में दफनाने की बात कबूल कर ली। बाद में पुलिस ने उसके घर के आंगन में दफनाया गया विवेक का शव भी बरामद कर लिया गया है। हत्या कर शव दफनाने के आरोप में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी वशी अहमद ने बताया कि लालू की पत्नी से विवेक के अवैध संबंध थे। आठ फरवरी को दोनों के बीच हो रही बात को लालू ने सुन लिया था। रात में वह घर में छिप गया। विवेक के पहुंचने के बाद उसने लोहे के राड से प्रहार कर उसे जख्मी कर दिया और उसके बाद हाथ-पैर बांधकर बिजली का करंट लगाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए आंगन में ही पांच फीट का गड्ढा खोदकर दफना दिया। साक्ष्य छिपाने के लिए मोबाइल को जला दिया था। मालूम हो कि ¨पकी देवी जिस मोबाइल से बात करती थी। उसका सिम भी विवेक के नाम से ही था। घटनास्थल पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है।