बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: 12 साल के बच्चे का गला रेता, तो गुस्साए लोगों ने आरोपी को पीट-पीटकर मारा
मधेपुरा के ईटहरी गांव में एक 12 वर्षीय बालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी ...और पढ़ें

12 साल के बच्चे का गला रेता
HighLights
12 वर्षीय बालक सुमित कुमार की गला रेतकर हत्या।
आरोपी अनिल यादव को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जागरण संवाददाता, मधेपुरा। घैलाढ़ प्रखंड अंतर्गत ईटहरी गांव में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे अनिल यादव(45) ने एक 12 वर्षीय बालक का गला रेत दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने ढूंढ़कर आरोपित अनिल यादव को पीट-पीट कर मार डाला।
ईटहरी गांव के वार्ड दो निवासी सुनील ठाकुर के पुत्र सुमित कुमार(12) की हत्या की खबर मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित अनिल यादव को ढूंढकर मार डाला। ग्रामीणों के अनुसार बराही पंचायत के वार्ड संख्या आठ के स्व. राजकिशोर यादव का पुत्र मानसिक रूप से अस्वथ था।

सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार के अनुसार दोनों लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। कानून को अपने हाथ में लेने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
