Move to Jagran APP

दीपोत्सव पर जिले भर में दिखा उत्साह

मधेपुरा। जिला मुख्यालय सहित जिले में शांतिपूर्ण से दीपावली का त्योहार संपन्न हो गया। दीपावली के

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 07:13 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 07:13 PM (IST)
दीपोत्सव पर जिले भर में दिखा उत्साह
दीपोत्सव पर जिले भर में दिखा उत्साह

मधेपुरा। जिला मुख्यालय सहित जिले में शांतिपूर्ण से दीपावली का त्योहार संपन्न हो गया। दीपावली के दिन कहीं किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटी। दीपावली की रात पटाखा जलाने के दौरान दो दर्जन से अधिक व्यक्ति झुलस गए। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। अन्य पर्व की भांति दीपावली भी आपसी भाईचारे के बीच संपन्न हो गया। दीपों का पर्व दीपावली के दिन लोगों ने मां लक्ष्मी का पूजा कर लोगों के बीच मिठाई बांट हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया। दीपावली की रात जमकर पटाखा फोड़ लोगों ने पर्व का आनंद उठाया। पटाखा जलाने के क्रम में कई जगह लोग झुलस गए।झुलसे व्यक्ति को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया।

loksabha election banner

झुलसे व्यक्तियों में किसी की स्थिति गंभीर नहीं है। मामूली रूप से सभी झुलसे हुए हैं। दीपावली की रात प्रशासन पूरी तरह सजग दिखे। जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई थी। ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे।

संवाद सूत्र, बिहारीगंज (मधेपुरा): प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दीपों का पर्व दीपावली शांतिपूर्वक मनाया गया। बुधवार को बिहारीगंज बाजार एवं आस पास के गांवों में दीपावली का पर्व मनाने को लेकर लोगों के मन में उत्साह का माहौल था। लोगों ने घरों को आकर्षक तरीके से सजा कर दीपक जलाए। वहीं सार्वजनिक दुर्गा मंदिर बिहारीगंज में भव्य माता लक्ष्मी की प्रतिमा बनाई गई है। जहां पूजा-अर्चना के लिए लोगों की भीड़ लगी रहीं।

संवाद सूत्र,अरार (मधेपुरा): प्रखंड क्षेत्र में दीपों का त्योहार दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं प्रखंड क्षेत्र के अरार, नौहर, शरौनी,गांव के काली मंदिर में श्रद्धालुओं कि भीड़ देखते ही बन रही थी। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

संवाद सूत्र, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा): उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में प्रकाशोत्सव का त्योहार दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर दीपों के रोशनी से घर आंगन जगमगा उठा। दीपावली पर्व को लेकर लोगों ने परंपरागत हुक्का पाती खेल को प्रदर्शित किया। इसमें घर के सभी सदस्य शामिल हुए। इलाके में आकाश दीप जलने की परंपरा भी देखने को मिला। लोगों ने एक दूसरे के घर पहुंच कर दीपावली की खुशियां बांटी।

संवाद सूत्र, पुरैनी (मधेपुरा): प्रकाश पर्व दीपावली के मौके पर काली पूजा को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न काली मंदिर में पूजा अर्चना के लिए गुरुवार की अल सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। विभिन्न मंदिरों में होने वाले काली पूजा एवं घरों में शुभ -संपन्नता के प्रतीक लक्ष्मी -गणेश की पूजा-अर्चना से हर तरफ भक्तिमय माहौल कायम हो चुका है।

संवाद सूत्र, मुरलीगंज (मधेपुरा) : अंधकार पर प्रकाश की जीत का महापर्व दीपावली शहरी क्षेत्र के साथ - साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।दीपावली पर्व पर मान्यता है की इस दिन लक्ष्मी पूजन करने से घर व प्रतिष्ठानों में उन्नति,समृद्धि और खुशहाली आती है। दीपावली कार्तिक अमावस्या की काली रात को दीप जलाकर मनाया जाता हैं।

संवाद सूत्र,चौसा (मधेपुरा): प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाके में दीपावली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। वहीं चौसा में शक्ति पीठ के रूप में प्रसिद्ध काली मंदिर में पूजा अर्चना को लेकर बुधवार से ही श्रद्धालुओं की लंबी भीड़ लगी रही। चौसा बाजार, मुरली चौक,लालजी नगर,आदर्श नगर,कृष्ण चौक  सहित कलासन बाजार, फुलौत बाजार, लौआलगान बाजार,अरजपुर, भटगामा,चिरौरी, धनेशपुर, पैना, चन्दा, घोषई सहित पूरे इलाके भर में प्रकाश उत्सव के रूप दीपावली शांति पूर्ण रूप से मनाया गया।

संवाद सूत्र,नयानगर(मधेपुरा) : दीपों का पर्व दीपावली उदाकिशुनगंज प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में भी हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। प्रखंड के सुदूरवर्ती खाड़ा एवं नयानगर के नवटोल गांव स्थित काली मंदिर में आकर्षक व भव्य प्रतिमा भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। उदाकिशुनगंज के एसडीओ एस जेड हसन, एसडीपीओ सीपी यादव, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष ललितेश्वर पाण्डेय, सीओ विजय कुमार राय, बीडीओ मो. मुर्शीद अंसारी, सहित स्थानीय बुधामा ओपी प्रभारी कामेश्वर पाण्डेय, व गंगाधर यादव ने प्रखंड क्षेत्र के खाड़ा, बुधामा, नयानगर, शाहजादपुर, गोपालपुर, पीपरा करौती सहित कई पंचायतों का दौरा कर शांतिपूर्वक दीपावली मनाने की अपील की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.