Move to Jagran APP

गरीबों की मदद से मिलता है सच्चा सुख

-तिनकोनमा में किया गया कंबल का वितरण संवाद सूत्र, मुरलीगंज (मधेपुरा) : थाना क्षेत्र अंतर्गत ह

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 12:45 AM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 12:45 AM (IST)
गरीबों की  मदद से मिलता है सच्चा सुख
गरीबों की मदद से मिलता है सच्चा सुख

-तिनकोनमा में किया गया कंबल का वितरण

loksabha election banner

संवाद सूत्र, मुरलीगंज (मधेपुरा) : थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर कला पंचायत के तिनकोनमा में सोमवार को मकर संक्रांति के अवसर पर युवा क्रांति फाउंडेशन के सौजन्य से लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया है। बताया गया कि फाउंडेशन के द्वारा शिविर लगाकर गरीब नि:सहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण शिविर में बनारस के डीआइजी बालीकरण ¨सह यादव, जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी, युवा क्रांति फाउंडेशन अध्यक्ष सह नपं मुख्य पार्षद श्वेतकमल उर्फ बौआ, कोषाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी कुमारी मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने सभी अतिथियों का बुके से सम्मानित किया। डीआइजी बालीकरण ¨सह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि युवा क्रांति फाउंडेशन का यह कार्य सराहनीय है। गरीब नि:सहाय लोगों का मदद करना ही मानवता है। जिप अध्यक्ष ने कहा कि जिले में कहीं भी पीड़ित परिवार हो उसके मदद के लिए फाउंडेशन के अध्यक्ष व सदस्य तत्पर रहते हैं। फाउंडेशन के अध्यक्ष श्वेतकमल उर्फ बौआ यादव ने बताया कि गरीब नि:सहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि जगह जगह शिविर लगाकर गरीब नि:सहाय लोगों के बीच कंबल वितरण करने का काम किया जा रहा है। पहले जरूरतमंदों के बीच कूपन दिया जाता है। और कूपन के अनुसार कंबल वितरण किया जाता है। स्थानीय लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। मौके पर समाजसेवी विश्वजीत कुमार उर्फ पिन्टू मुखिया, बालकृष्ण यादव, हरि कुमार हेमब्रम, उपमुखिया शैलेन्द्र हेम्ब्रम, चंदन यादव, अनमोल यादव, किरण मरांडी, निकोलस हेम्ब्रम रेड्डी, राजकिशोर यादव, जयनारायण मंडल, संजय कुमार, बुधन साह, राहुल यादव, रविकांत राय, दीपक कुमार, राजा कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.