वज्रपात से महिला मरी, दो झुलसे
मधेपुरा। गवालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के वार्ड संख्या 14 के ¨बदटोली में गुरुवार क
By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Jun 2017 05:31 PM (IST)Updated: Thu, 08 Jun 2017 05:31 PM (IST)
मधेपुरा। गवालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के वार्ड संख्या 14 के ¨बदटोली में गुरुवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक महिला व एक लड़की झुलस गई। जानकारी अनुसार बहियार में घास काटने के दौरान वज्रपात के चपेट में आने से 40 वर्षीय सुंदर देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुनीता देवी सीमा कुमारी गंभीर रूप से झुलस गई। दोनों को परिजनों के द्वारा इलाज के लिए ग्वालपाड़ा पीएचसी ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विनोद कुमार ¨सह,सरपंच प्रतिनिधि रोशन कुमार ¨सह ,उप प्रमुख पंकज कुमार सहित अन्य जन प्रतिनिधि ने पीड़ित परिजनों से मिलकर सात्वंना दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें