नदी में डूबने से विवाहिता की मौत
मधेपुरा। प्रखंड के शंकरपुर में छह महीने से माइके में रह रही एक विवाहिता की पानी मे
मधेपुरा। प्रखंड के शंकरपुर में छह महीने से माइके में रह रही एक विवाहिता की पानी मे डूबने से मौत हो गई। विवाहिता का ससुराल बिहारीगंज थाना क्षेत्र के हथिओन्दा है। बताया गया कि शंकरपुर निवासी विलक्षण यादव की 25 वर्षीय विवाहिता पुत्री रंजो देवी सुबह करीब पांच बजे नहर के किनारे शौच के लिए गई थी। नहर पार करने के दौरान उसका पैर फिसल गया। वह पानी में गिर गई। गहरे पानी में चले जाने से उनकी डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। गोताखोर की मदद से उसके शव को निकाला निकाला जा सका। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस घटनास्थल पहुंचकर स्थिति की जायजा लिया। मृतिका की पिता ने उसके पति हथिओन्दा निवासी सनोज यादव को फोन पर घटना की सूचना दे दिया है। इधर मृतका के शव को उसके पिता के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।