बदमाश की गोली से जख्मी संतोष की इलाज के दौरान मौत
मधेपुरा। आखिरकार चार दिन बाद गोली से जख्मी युवक संतोष कुमार महतो इलाज के दौरान जिदगी से
मधेपुरा। आखिरकार चार दिन बाद गोली से जख्मी युवक संतोष कुमार महतो इलाज के दौरान जिदगी से जंग हार गए। इसकी सूचना मिलते ही स्वजनों के बीच मातम छा गया है। ग्रामीणों में आक्रोश गहराने लगा है। लोगों का कहना है कि संतोष काफी मिलनसार व्यक्ति थे। सउदी अरब के कुवैत में इलेक्ट्रानिक्स का कार्य करते थे। वह दो माह पूर्व गांव आए थे। लोगों के कहने पर वह पंचायत चुनाव में वार्ड सदस्य के पद से अपनी मां को चुनाव लड़ना चाह रहे थे। इसी कार्य से वह विगत सोमवार को अपने भाई धर्मेंद्र कुमार के साथ बाइक से प्रखंड कार्यालय बिहारीगंज गए थे। जिसे वह लगभग तीन बजे दिन में घर मोहनपुर पंचायत के गंगौरा छोड़कर पुन: बाइक से बिहारीगंज आ गए थे। बिहारीगंज से शाम में घर लौटने के क्रम में मोहनपुर पंचायत स्थित रहटा नहर के समीप बाइक सवार बदमाशों ने उनके सीने में गोली मार दिया था। जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए थे। ग्रामीणों के सहयोग से उसे पीएचसी बिहारीगंज लाया गया। जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत देखकर रेफर कर दिया। जिसे आनन फानन में मायागंज अस्पताल भागलपुर ले जाया गया। वहां भी चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इसके बाद उसे अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान पटना में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने काफी मशक्कत से फेफड़ा में फंसी गोली निकाल दी, लेकिन स्थिति गंभीर बनते चली गई। इसके बाद वे शुक्रवार को दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को शव सौंप दिया। मृतक संतोष का शव शनिवार की सुबह गंगौरा पहुंचते ही लोगों की भीड़ लग गई। मृतक को दो पुत्र दिव्यांशु राज (12) एवं अंशु राज (08) है। मृतक की पत्नी बबीता देवी के फर्द बयान पर दो बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
जानकारी हो कि बीते चार जून 2017 की संध्या उक्त घटना स्थल के आसपास बदमाशों ने साइकिल से मोहनपुर रहटा चौमुख वार्ड आठ घर जा रहे विनोद ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।