भूमि विवाद में युवक को गोली मारकर किया जख्मी
मधेपुरा। थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हायपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या पांच में भूमि विवाद में गुरुवार क
मधेपुरा।
थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हायपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या पांच में भूमि विवाद में गुरुवार की सुबह एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। जख्मी 27 वर्षीय युवक राजीव कुमार को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया,जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक सुनिता कुमारी ने नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
उन्होंने बताया कि उक्त युवक के दोनों पैर के घुटना में चार गोली लगी हुई थी। यद्यपि सदर अस्पताल में उक्त युवक के दोनों पैर में दो दो गोली और सिर में भी गोली लगने की पुष्टि की गई है।
घटना के बाद से पुलिस सघन छापेमारी में जुट गई है। बताया गया कि रजनी पंचायत के प्रतापनगर से पूरब बहियार में गुरूवार की अहले सुबह खेत पर गए युवक के साथ वारदात को अंजाम दिया गया है। वारदात को अंजाम देने वाला चाचा ने भतीजे को जान से मारने की कोशिश की।
जानकारी के अनुसार कोल्हायपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या पांच निवासी विश्वनाथ यादव के पुत्र राजीव कुमार (27) वर्ष के साथ मारपीट और गोली मारकर जख्मी कर दिया है। बताया गया कि विश्वनाथ यादव और शशिनाथ यादव के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रहा था। कई बार दोनों भाइयों व उनके पुत्रों के बीच मारपीट की घटना हुई है। भूमि विवाद को सुलझाने के लिए कई बार ग्रामीणों का पंचायत भी हुई थी, लेकिन दोनों पक्ष पंचायत के निर्णय को स्वीकार नहीं किया। इसका परिणाम यह हुआ कि गुरुवार को एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के साथ मारपीट और गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की गई।