बढ़ रहे अपराध से आम लोगों में दहशत : ई. प्रभाष
मधेपुरा। सूबे में बढ़ते अपराध को लेकर राजद ने मोर्चा खोल दिया है। इस बावत राजद प्रदेश महासि
मधेपुरा। सूबे में बढ़ते अपराध को लेकर राजद ने मोर्चा खोल दिया है। इस बावत राजद प्रदेश महासचिव ई. प्रभाष कुमार ने कहा की बढ़ रही आपराधिक गतिविधि से लोग दहशत में हैं। खासकर व्यवसायी वर्ग डरे हुए हैं। नीतीश सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। पुलिस विभाग की निष्क्रियता से स्थिति गंभीर हो गई है। उन्होंने कहा कि आएं दिन अपराधी घटना को अंजाम दे रहे है। सरकार कुभकर्णी निद्रा में सो रही है। जिस प्रकार मुरलीगंज में अपराध चरम पर पहुंच चुका है। यह पुलिस और सरकार के लिए एक चुनौती। सरकार तंत्र पूरी तरह से फेल हो गया है। उन्होंने कहा कि राजद इस बढ़ते अपराध पर बिहार सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार के आले अधिकारी सिर्फ अपने जेबें गरम करने में लगे हुए है। जबकि हर जगह अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि अविलंब अपराध पर लगाम लगाया जाय। और अपराधी में संलिप्त लोगों को सलाखों के पीछे धकले। ताकि आमजन मनास में सुरक्षा का भाव जगे। उन्होंने कहा कि जनता भी अब जग गई है। आने वाले चुनाव में यह अपनी ताकत का एहसास कराएगी।