वृद्ध को मारी गोली, स्थिति नाजुक
मधेपुरा। थाना क्षेत्र के बसंतपुर बाजार के समीप एमबीसी नहर पर मु. हलीम (70) को बदमाशों ने ग
मधेपुरा। थाना क्षेत्र के बसंतपुर बाजार के समीप एमबीसी नहर पर मु. हलीम (70) को बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। हलीम की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दरभंगा रेफर कर दिया है। मामले को लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को जख्मी ने दो लोगों पर हमला कर गोली मारने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार कुमारखंड थाना क्षेत्र के इसरायण कला निवासी मु. हलीम सोमवार को घर से कुमारखंड के लिए निकला था। वहां से वह दो अन्य व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल से बसंतपुर जा रहा था। इसी दौरान एमबीसी नहर के समीप मोटरसाइकिल रोककर साथ वाले व्यक्ति ने गोली चला दी। बदमाशों ने उसे तीन गोली मारी। उसके बाद वह उसे वहीं छोड़कर मोटरसाइकिल से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे थाना लाया। जहां उसने दो व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष रामबाबू विश्वकर्मा ने बताया कि जख्मी का बयान दर्ज कर लिया गया है। जख्मी ने गोली मारने वाला दो युवक का नाम बताया है। पुलिस पड़ताल कर रही है।