महिला की धारदार हथियार से हत्या
मधेपुरा। पैना-चंदा मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात महिला की संदिग्ध हालात में शव बरामद हुआ है। पुलिस
मधेपुरा। पैना-चंदा मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात महिला की संदिग्ध हालात में शव बरामद हुआ है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया गया कि चौसा थाना क्षेत्र के पैना-चंदा रोड में गांव से बाहर एसबीआइ ईट भट्टा के समीप शुक्रवार की अगले सुबह मजदूरों ने धान की पुआल पर एक महिला की शव देखा। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। वहीं ग्रामीणों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है। हत्या तेज धारदार हथियार से की गई है। इस कारण महिला के चेहरे पर जख्म है। महिला की उम्र 35 साल है। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि महिला की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए उसके फेंक दिया गया है। शव की पहचान की कोशिश की जा रही है।