घरवालों को बंधक बना कर बदमाशों ने की लूटपाट
मधेपुरा। थाना क्षेत्र के सोनवर्षा पंचायत के वार्ड संख्या सात में गुरूवार की रात्रि बदमाशों ने जमक
मधेपुरा। थाना क्षेत्र के सोनवर्षा पंचायत के वार्ड संख्या सात में गुरूवार की रात्रि बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। शंकरपुर बाजार निवासी अर्जुन साह के घर में 20 से 25 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने हवा में फाय¨रग करते हुए लूटपाट की। घटना को लेकर थाना में आवेदन दिया गया है। आवेदन में कहा गया है कि गुरूवार की रात्रि एक बजे दरवाजे पर अचानक 20 से 25 की संख्या में बदमाशों ने पहुंचकर हवा में फाय¨रग करते हुए सभी को घर में एक खूंटे से बांध दिया। उकसे बाद मारपीट शुरू कर दी। घर के सदस्य मंजूला देवी, किरण देवी, सावित्री देवी, बालेश्वर शाह, इन्द्रदेव शाह, ऊमेश शाह के साथ भी मारपीट किया। उसके बाद बंदूक के नोक पर लूटपाट की। घर में रखे 18 हजार रुपया, जेवर, कान की बाली आदि ले लिया। साथ ही भाई को जान से मारने के नियत से अखिलेश यादव ने दबिया से प्रहार कर दिया। इससे उसकी ऊंगली कट गई। आवेदन में अर्जुन साह ने बताया है कि पूर्व में भी बदमाशों के द्वारा एक लाख रुपया रंगदारी का मांग किया गया था। नहीं देने के कारण घटना को अंजाम दिया गया। फाय¨रग की आवाज पर बाजार वासी जुट गए लेकिन बदमाश भागने में सफल रहा। आवेदन में उपेंद्र यादव, अशोक यादव, अर¨वद यादव, अखिलेश यादव, ब्रजेश यादव को नामजद अभियुक्त बनाते हुए 15 अन्य अज्ञात पर भी आरोप लगाया है। वहीं दूसरी तरफ सोनवर्षा वार्ड सात निवासी उपेंद्र यादव ने भी एक सप्ताह पूर्व थाना में आवेदन देकर अर्जुन साह और उपेंद्र साह पर जबरन घर बनाने का आरोप लगाया था। पूर्व में भी इस विवाद को लेकर ग्रामीण स्तर पर कई पंचायत भी हुआ है। लेकिन मामला लटका रहा। इधर थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। उक्त जमीन बिहार सरकार का है। रात्रि में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। छापामारी किया जा रहा है।