Move to Jagran APP

आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला नोटबंदी: कांग्रेस

मधेपुरा। नोटबंदी के खिलाफ राज्य व्यापी आह्वान पर बुधवार की रात्रि कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Nov 2017 04:31 PM (IST)Updated: Thu, 09 Nov 2017 04:31 PM (IST)
आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला नोटबंदी: कांग्रेस
आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला नोटबंदी: कांग्रेस

मधेपुरा। नोटबंदी के खिलाफ राज्य व्यापी आह्वान पर बुधवार की रात्रि कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कैंडिल मार्च निकाली गई। कैंडिल मार्च पूरे शहर में भ्रमण किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार ¨सह यादव ने कहा कि नोटबंदी कर केन्द्र सरकार ने देश को पीछे धकेलने का काम किया है। नोटबंदी नरेन्द्र मोदी के अहंकार का परिणाम था। नोटबंदी के बाद सैकड़ों लोगों की जान चली गई। क्या केन्द्र सरकार मृतक परिवार के सदस्यों को कोई मुआवजा दिया। पर्यवेक्षक अनीष झा ने कहा कि नोटबंदी आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला माना जाएगा। इसके लिए देश की जनता नरेन्द्र मोदी को कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार ¨सह ने कहा कि नोटबंदी से देश को जितनी हानि हुई है उसकी भरपाई करने में देश को काफी दिन लगेगा।

loksabha election banner

कार्यक्रम में डॉ. अरूण कुमार, विष्णुदेव यादव, संजय कुमार ¨सह, राम शरण कुमार, राजीव यादव, नसीम खां, राघवन्द आचार्य, शत्रुघन भगत, अमर झा, खोखा ¨सह, भोला मिश्र, चितरंजन ¨सह, राजेन्द्र चौधरी, शंभू ¨सह, विष्णुदेव प्रसाद ¨सह, प्रमोद यादव, धिरेन्द्र साह, प्रमोद कुमार पप्पू, कामेश्वर ¨सह, मनीष आचार्य, रहमति खातुन, डा. आदिल, सूर्य नारायण राम, दुर्गानंद दास, रविन्द मंडल, फरीद आलम, मो. जसमीन, जवाहर यादव, पारो यादव, विनोद यादव, कुशेश्वर दास, पन्नालाल यादव, जैनुल अवउद्दीन, अनील चौधरी, शैलेन्द्र मंडल, देवेश कुमार मालाकार सहित अन्य मौजूद थे।

एक साल बाद भी नहीं उबर पाए लोग : यूथ कांग्रेस

कुमारखंड(मधेपुरा) : यूथ कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष बिनोद कुमार के अध्यक्षता में कांग्रेसी नेताओं ने बुधवार को नोट बंदी के बरसी पर काला दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मोदी का नोट बंदी देश में तबाही लाया एक वर्ष बाद भी इससे देश के नागरिक उबर नहीं पाए है। वहीं प्रधानमंत्री जनता के पैसे से विदेश भ्रमण में लगे रहते हैं। सरकार ने रोजगार छीना, मजदूरी छीनी और पेट पर लात मार दिया और वहीं अडानी और अंबानी की तिजौरी को नोटों से भर दिया। केन्द्र की मोदी सरकार नोटबंदी के बहाने पुंजीपतियों को बचाने की चाल चली और काले धन की आड़ में नेताओं तथा पुंजीपतियों के काले धन को देश में हाहाकार मचाकर सफेद कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.