Move to Jagran APP

पुल निर्माण कार्य में गड़बड़ी से लोगों में रोष

संवाद सूत्र उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत नयानगर पंचायत के वार्ड संख्या

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 06:00 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 11:05 PM (IST)
पुल निर्माण कार्य में गड़बड़ी से लोगों में रोष
पुल निर्माण कार्य में गड़बड़ी से लोगों में रोष

संवाद सूत्र, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) : उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत नयानगर पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित बैरागीबासा में पुल निर्माण कार्य में गड़बड़ी से लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने गुणवत्तापूर्ण काम नहीं होने का आरोप लगाया है।

prime article banner

ग्रामीण सुशील मंडल, गणेश मंडल, केदार मंडल, अजय मंडल, मटुकी मंडल, मिथिलेश मंडल, सुदेश मंडल, चंदकिशोर कुमार, निरंजन कुमार, मंचन कुमार व अन्य ने कहा कि पुलिया निर्माण कार्य में घटिया किस्म के मेटेरियल का प्रयोग किया जा रहा है। कार्य में जमा हुआ सिमेंट, मिट्टीयुक्त बालू व अन्य सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इस मामले में लोगों ने विभागीय अधिकारी को जानकारी दी। लेकिन विभाग लोगों की सूचना की नजर अंदाज कर गए। इससे भी लोगों में आक्रोश है।उक्त सड़क सिगारपुर के पंचायत भवन से होकर खाड़ा पुरानी बाजार मुख्य सड़क को मिलाती है। बताते चलें कि उक्त सड़क में चार नग पुल-पूलिया निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। इसमें तीन पूल-पूलिया का निर्माण किया जा चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि इन सभी पुल-पूलिया के निर्माण कार्य में भी धांधली बरती गई। इसकी जांच की मांग लोगों ने की है। ग्रामीण कार्य विभाग के आरईओ सुरेंद्र कुमार ने कहा कि मामले का जांच पड़ताल किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई भी की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.