विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुरीतियों को दूर कर समाज को बनाएं बेहतर

By JagranEdited By:
Published: Sat, 08 Jan 2022 06:19 PM (IST)

फोटो - 08 एमएडी 5 संवाद सूत्र मधेपुरा एक्शन एड के तहत प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिक

कुरीतियों को दूर कर समाज को बनाएं बेहतर
कुरीतियों को दूर कर समाज को बनाएं बेहतर

फोटो - 08 एमएडी 5

संवाद सूत्र, मधेपुरा : एक्शन एड के तहत प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सीडीपीओ, पीएचसी प्रभारी, बीईओ, जीविका के डीपीएम व प्रखंड की सभी पंचायतों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें मुखिया पंचायत समिति सदस्य वार्ड सदस्य सरपंच उपप्रमुख व अन्य लोग उपस्थित थे। एक्शन एड जिला को-आडिनेटर नूतन मिश्र व प्रखंड समन्वयक राकेश कुमार ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर कर ही समाज को बेहतर बना सकते हैं। वर्तमान में बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी, घरेलू हिसा हो रही है। हमारे समाज में जो लड़के-लड़कियों के बीच में भेदभाव किया जाता है। बाल विवाह प्रथा एक गंभीर विषय है। हम सब को मिलकर बंधनों को तोड़ना है। प्रत्येक पंचायत स्तर पर बाल संरक्षण समिति का गठन कर बच्चों में जो हो रही है समस्या का समाधान पंचायत स्तर व वार्ड स्तर पर ही किया जाए। इससे बच्चों को संरक्षण हो सके। मौके पर बीडीओ विभा कुमारी के साथ बातचीत कर यह प्लान किया गया कि टास्क फोर्स का गठन किया जाए। इस कार्यक्रम में निम्न लोगों ने अपनी भागीदारी निभाई। वहीं मधुराम उच्च विद्यालय में 15 से 18 वर्ष के 80 किशोर-किशोरियों को कोरोना की वैक्सीन दी गई।