Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व विधायक का कोराना से निधन

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 27 Apr 2021 05:42 PM (IST)

    मधेपुरा। सिंहेश्वर विधानसभा के पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह की मौत इलाज के दौरान पूर्णिया मे

    Hero Image
    पूर्व विधायक का कोराना से निधन

    मधेपुरा। सिंहेश्वर विधानसभा के पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह की मौत इलाज के दौरान पूर्णिया में हो गई। वह कोरोना से संक्रमित थे। पूर्णिया के मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार को उनकी मौत हुई है। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर छा गई। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्रखंड राजद अध्यक्ष अरुण कुमार, भाकपा किसान सभा के जिला सचिव ललन कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने गहरा शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि उनका जाना अपूरणीय क्षति है। दिवंगत नेता विजय कुमार सिंह पार्टी के एक सक्रिय जुझारू नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। दो बार श्रीनगर पंचायत के मुखिया बनकर जनता की सेवा की। जनता के बीच इनके बढ़ते पहचान को देखते हुए पार्टी ने उन्हें सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार बनाया था। विधानसभा के चुनाव में जीत हासिल कर विधानसभा में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। तब से उनकी पहचान पार्टी में प्रदेश स्तरीय नेताओं में होने लगी। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में सूर्यनारायण मुखिया, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सुधीर यादव, इसरायण बेला पंचायत के पूर्व मुखिया हाजी तालिब हुसैन, पुरैनी पंचायत के पूर्व मुखिया बिनय कुमार सिंह केनेडी, मुखिया सह प्रखंड अध्यक्ष बिजेंद्र यादव, प्रखंड प्रमुख चंद्रकला देवी, मुखिया प्रतिनिधि भागवत प्रसाद यादव, पूर्व जदयू अध्यक्ष नवीन कुमार, राजद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो.वेदप्रकाश, पैक्स अध्यक्ष देवनंदन यादव, आपदा प्रबंधन अध्यक्ष संजय कुमार पप्पू,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि विश्वजीत कुमार बिट्टू, पूर्व मुखिया धीरेन्द्र कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, मु.सिराज, मुखिया खुर्शीद हयात, रतन यादव व अन्य शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें