Move to Jagran APP

उदाकिशुनगंज में सादगी के साथ लहराया तिरंगा

मधेपुरा। उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में सादगी के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। मुख्यालय सहित ग्रामीण

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Jan 2021 11:07 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jan 2021 11:07 PM (IST)
उदाकिशुनगंज में सादगी के साथ लहराया तिरंगा
उदाकिशुनगंज में सादगी के साथ लहराया तिरंगा

मधेपुरा। उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में सादगी के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में झंडोतोलन किया गया। मुख्य समारोह एसबीजेएस हाईस्कूल के मैदान में आयोजित की गई। जहां सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ऐतिहासिक ललित कला मंच पर एसडीएम राजीव रंजन कुमार सिन्हा ने तिरंगा फहराया। मौके पर एसडीएम ने देश की आजादी और स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी जान की कुर्बानी देने वाले वीर सपूतों को याद किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियों और जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इससे पहले एसडीएम राजीव रंजन कुमार सिन्हा ने आवासीय परिसर, अनुमंडल कार्यालय और कला संस्कृति व साहित्य विकास मंच ने झंडोत्तोलन किया। एसडीपीओ सतीश कुमार ने आवासीय परिसर में सर्किल इंसपेक्टर पीके यादव, थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह, अवर निबंधन पदाधिकारी, एसबीजेएस हाईस्कूल में एचएम अरूण कुमार, बीआरसी में बीईओ निर्मला कुमारी, अस्पताल में डॉ. इंद्रभूषणनकुमार, सिचाई अवर प्रमंडल में एसडीओ दीपेंदर रजक, ब्लॉक में प्रमुख किरण कुमारी, अंचल कचहरी में सीओ विजय कुमार राय, दूरभाष सहायक अभियंता अमित कुमार, विद्युत सहायक अभियंता दिव्य प्रकाश मंडल, ग्रामीण कार्य विभाग में कार्यपालक अभियंता रामरतन राम, एसबीआइ मैनेजर सुभाष प्रसाद यादव, एचएस कॉलेज में प्राचार्य डॉ. प्रो. रामनरेश सिंह, यूभीके इंटर कॉलेज में प्राचार्य प्रो सुनीता झा, बीएसएस चन्द्रकांता कॉलेज में प्राचार्य प्रो. रविन्द्र कुमार रमन, डीएभी पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर सजनदेव कुमार, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष खोखा सिंह, राजद अध्यक्ष मु. अयुब अली, युवा राजद अध्यक्ष रमन कुमार यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जनार्दन राय, जदयू प्रखंड भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण पौद्दार, भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मंटू कुमार यादव ने झंडोत्तोलन किया। नयानगर पंचायत कार्यालय में मुखिया अब्दुल अहद, इस्लामियां मदरसा में प्रधान फैयाज आलम, खाड़ा पंचायत कार्यालय में मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर, ग्राम कचहरी में सरपंच रानी देवी, पैक्स कार्यालय खाड़ा में पैक्स अध्यक्ष अनामिका सोनी, जौतेली पंचायत में मुखिया अर्चना कुमारी, बीड़ी रणपाल जदयू अध्यक्ष राजकुमार साह, ग्राम कचहरी बुधामा में सरपंच डॉ. मुकेश कुमार सिंह, पंचायत भवन में मुखिया रितेश सिंह, पिपड़ा करौती पंचायत में मुखिया मीना देवी, शाहजादपुर पंचायत भवन में मुखिया सुलोचना देवी,रा मपुर खोड़ा पंचायत भवन में अनिल मेहतर, पंचायत कार्यालय में मुखिया संजीव कुमार झा आदि ने तिरंगा झंडा फहराकर राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। कई निजी संस्थाओं में भी झंडा फहराया गया।

loksabha election banner

चौसा : गणतंत्र दिवस का पावन राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कोविड-19 तथा कंपकंपाती ठंड की वजह से उत्साह में कमी देखी गई। प्रखंड कार्यालय सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख शंभू प्रसाद यादव ने झंडोत्तोलन कर आम लोगों से विकास में भागीदारी की अपेक्षा की। राजस्व कचरही में अंचल अधिकारी राकेश कुमार सिंह, चौसा थाना परिसर में थानाध्यक्ष रवीश कुमार रंजन, चौसा अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्ञान रंजन कुमार, गांधी पुस्तकालय में अध्यक्ष श्रवण कुमार पासवान, बाबा विशु राउत महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो उत्तम कुमार, लोजपा कार्यालय में अध्यक्ष मनौवर हुसैन, जदयू कार्यालय में अध्यक्ष मनोज प्रसाद,कांग्रेस कार्यालय में अनिल पोद्दार, राजद कार्यालय में अध्यक्ष प्रमोद यादव मार्शल, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अरूण मंडल, घोषई पंचायत भवन और पैक्स भवन में मुखिया सुनील यादव, चौसा पूर्वी पंचायत भवन में मुखिया कुमारी माला, पंचायत भवन चौसा पश्चिमी में मुखिया रूबी कुमारी, ग्राम कचहरी में सरपंच रीता देवी, पैना पंचायत भवन में मुखिया बीबी इसरत खातून, पैना पैक्स अध्यक्ष मोहम्मद आजाद, अरजपुर पूर्वी पंचायत में मुखिया रिकू कुमारी ने झंडा फहराया।

सिंहेश्वर : पुलिस केंद्र सिंहेश्वर में एसपी योगेंद्र कुमार ने झंडा फहराया। इस अवसर पर भिन्न कैडिट के जवानों का मार्च पास्ट का भी निरीक्षण किया। तथा पैरेड की सलामी ली। एसपी श्री कुमार ने सभी जवानों और अधिकारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा पुलिस का काम गणतंत्र को स्थापित करते हुए कानून का राज कायम रखना है। मौके पर डीएम श्याम बिहारी मीणा, एसडीओ नीरज कुमार, डीएसपी सदर अमर कांत चौबे, डीएसपी अजय नारायण, मेजर जेके सिंह सहित कई जवान और पदाधिकारी मौजूद थे।

आलमनगर : गणतंत्र दिवस पर सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन किया गया। प्रखंड कार्यालय में प्रमुख नकुल देव पासवान, आलमनगर थाना में थानाध्यक्ष उदय कुमार, सहायक थाना रतवारा में थाना अध्यक्ष रामनिवास चौधरी, प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश ठाकुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संतोष, जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष महेश मोहन झा उर्फ अमर झा, भाजपा कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष सुबोध ऋषिदेव, लोजपा कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष सुभाष सिंह, हम कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार भारती, आलमनगर दक्षिणी पैक्स में पैक्स अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, आलमनगर दक्षिणी पंचायत में मुखिया सुबोध ऋषिदेव, डीएबी स्कूल परिसर में विद्यालय के निदेशक इंजीनियर नवीन कुमार, कृष्णा बोर्डिंग स्कूल के निर्देशक कृष्णदेव पोद्दार, पोस्ट ऑफिस चौक पर भूतपूर्व सैनिकों ने झंडोत्तोलन किया। व्यापार मंडल में रणधीर कुमार सिंह खापुर पंचायत क्षेत्र बिहार पंचायत भवन परिसर में मुखिया मुकेश कुमार मुन्ना, गंगापुर पंचायत भवन में मुखिया अर्चना देवी, प्रखंड के सभी सरकारी व अ‌र्द्ध सरकारी कार्यालयों सहित निजी विद्यालय व सरकारी विद्यालयों पर झंडोत्तोलन किया गया।

घैलाढ़ : गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों के अलावा गांव और टोला में भी तिरंगा फहराया गया। प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख सुमन देवी मौके पर बीडीओ संजीत कुमार, उपप्रमुख अमरेंद्र मंडल, पंसस दयानंद सिंह, तरुणदेव राम, कंचन देवी, जीपीएस इंद्रभूषण सिंह आदि मौजूद थे। वहीं दुर्गा उच्च विद्यालय में एचएम अंगद कुमार, थाना में थानाध्यक्ष रामनारायण यादव, परमानपुर ओपी में ओपीअध्यक्ष झोटी राम, पशुपालन अस्पताल में डॉ. मनोज कुमार मंटू, पीएचसी में डॉ ललन कुमार ने झंडोत्तोलन किया। जदयू प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर यादव, राजद कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष विकास मंडल, कांग्रेस कार्यालय में एस के सौरभ, भतरंधा परमानपुर पंचायत भवन में मुखिया किरण देवी, झिटकिया पंचायत भवन में मुखिया सोना देवी, रतनपुरा पंचायत भवन में मुखिया रामराघव राणा, भान टेकठी पंचायत भवन में मुखिया मनोज कुमार, पालेश्वर झा उच्च विद्यालय में एचएम सुभाष चन्द्र, श्री दुर्गा मध्य विद्यालय घैलाढ़ में एचएम महेन्द्र राम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुआ पथराहा में एचएम मनोज कुमार, मध्य विद्यालय अर्राहा में एचएम विजय कुमार, बजरंग चौक पथराहा छात्र जदयू कार्यालय में छात्र अध्यक्ष राजनंदन कुमार यादव ने झंडोत्तोलन किया। युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाल कर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश संवाद सूत्र, पुरैनी (मधेपुरा) : गणतंत्र दिवस के मौके पर गणेशपुर के क्रांतिकारी युवाओं ने विशाल शोभा यात्रा सह तिरंगा यात्रा निकाल कर आमजनों को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। प्राथमिक विद्यालय व अखाड़ा चौक गणेशपुर से निकाले गए अलग-अलग शोभा सह तिरंगा यात्रा में काफी संख्या में मोटर साइकिल के साथ स्थानीय युवा शामिल थे। तिरंगा यात्रा में मोटरसाइकिल पर सवार युवाओं ने अपने-अपने हाथों में तिरंगा लहराते हुए जय हिद जय भारत, जय जवान जय किसान, भारत माता की जय आदि के नारा लगाए। मौके पर लोजपा के प्रदेश युवा महासचिव सह आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी चंदन सिंह, पैक्स अध्यक्ष जालेश्वर मेहता, प्रखंड लोजपा अध्यक्ष कुमोद कुमार उर्फ सोनू झा, रमाकांत झा, उपेंद्र झा,पवन झा, मुकेश राम, इन्द्र कुमार ईलु, गुलशन कुशवाहा, नवीन मेहता, गौरव यादव, आलोक कुशवाहा, वसीम अख्तर, अनिल सिंह, रोशन कुशवाहा, भरत झा, हरिओम कुमार, रवि कुमार, संदीप कुमार,भगवान कुमार सहित दर्जनों अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.