Move to Jagran APP

देशभक्ति गीतों से गूंजायमान रहा मधेपुरा, प्रखंडों में धूमधाम से लहराया तिरंगा

मधेपुरा। जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंड कार्यालयों स्कूल-कॉलेजों व संस्थाओं में झंडोत्तोलन कि

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Jan 2021 11:07 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jan 2021 11:07 PM (IST)
देशभक्ति गीतों से गूंजायमान रहा मधेपुरा, प्रखंडों में धूमधाम से लहराया तिरंगा
देशभक्ति गीतों से गूंजायमान रहा मधेपुरा, प्रखंडों में धूमधाम से लहराया तिरंगा

मधेपुरा। जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंड कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों व संस्थाओं में झंडोत्तोलन किया गया। मौके पर देशभक्ति गीतों से वातावरण गुंजायमान रहा। हर ओर भारत माता की जयकारे लगते रही। कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्कूली बच्चों की प्रभातफेरी नहीं निकाली गई। बिहारीगंज में शान से लहराया गया तिरंगा संवाद सूत्र, बिहारीगंज (मधेपुरा) : मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायतों में 72वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख भाष्कर सिंह, थाना परिसर में थानाध्यक्ष अरुण कुमार, बाल विकास परियोजना में प्रभारी सीडीपीओ नागेश कुमार मेहता, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. समीर दास, हंसी मंडल कालेज में डॉ. दीपक सिंह, गरीबचंद जायसवाल अनुपमा देवी उच्च विद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षक सत्यनारायण यादव सहित अन्य संस्थानों के प्रधान ने शान से तिरंगा फहराया।

loksabha election banner

शंकरपुर : गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों में धूमघाम से शांतिपूर्ण माहौल में तिरंगा फहराया गया। प्रखंड कार्यालय में प्रमुख अनिता कुमारी, पीएचसी में डॉ. कुंदन कुमार, थाना में थानाध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, बीआरसी में बीईओ मंगल पौदार, एसबीआइ में शाखा प्रबंधक आलोक प्रकाश ने झंडोत्तोलन किया।

ग्वालपाड़ा: गणतंत्र दिवस के मौके पर सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख सरिता कुमारी, ग्वालपाड़ा थाना में थानाध्यक्ष अरविद कुमार मिश्रा, अरार ओपी परिसर में ओपीध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, पीएचसी में डॉ. पीके अग्रवाल, राजस्व कचहरी में सी ओ सुनील कुमार साह, एमएमभी कॉलेज में अनिल कुमार, ग्वालपाड़ा पंचायत भवन में मुखिया मंजू देवी, शाहपुर पंचायत भवन में मुखिया रीता सिंह, खोखसी पंचायत भवन में मुखिया नीलू सिंह, पिरनगर पंचायत भवन में मुखिया निशा रानी, बिषबारी पंचायत भवन में काजल देवी, सरौनी पंचायत भवन में मुखिया बेबी कुमारी, रेशना पंचायत भवन में मुखिया भोला दास, टेमा भेला पंचायत भवन में मुखिया सुनील कुमार, झिटकिया पंचायत में मुखिया महेंद्र प्रसाद, बीरगांव चतरा पंचायत भवन में मुखिया जगदीश प्रसाद यादव, झलारी पंचायत भवन में मुखिया अर्चना कुमारी, सुखासन पंचायत भवन में मुखिया रूबी कुमारी, शाहपुर पैक्स में पैक्स अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, गैर सरकारी विद्यालय में भी तिरंगा फहराया गया। सीताराम बाल विद्या निकेतन अरार घाट में प्राचार्य अशोक कुमार सिंह, किड्स गुरुकुल में पुण्यदेव साह, नवप्रभात स्कूल में प्राचार्य इंद्रदेव प्रसाद, बिदेश्वरी पदद्मिनी एजुकेशन स्कूल में प्रमोद कुमार ने झंडोत्तोलन किया।

गम्हरिया : गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख शशि कुमार, थाना परिसर में थानाध्यक्ष मनोज कुमार बच्चन, पशु चिकित्सालय में डॉ. मिथिलेश कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ.डीएन चौधरी, बाल विकास परियोजना कार्यालय में महिला पर्यवेक्षक सोनी कुमारी, पंचायत भवन परिसर में मुखिया किरण देवी, ग्राम कचहरी गम्हरिया में सरपंच शत्रुघ्न यादव, पंचायत सरकार भवन भेलवा में मुखिया अनिता देवी, जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष सोनी देवी आदि ने तिरंगा फहराया।

आलमनगर : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सरकारी व गैर सरकारी जगहों पर शांति पूर्ण रुप से झंडा फहराया गया। आलमनगर प्रखंड परिसर में प्रखंड प्रमुख नकुल देव पासवान के द्वारा झंडा तोलन किया गया। बाल विकास परियोजना परिसर में सीडीपीओ मीना कुमारी के द्वारा झंडा तोलन किया गया। अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी अभय कुमार सिन्हा के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। मनरेगा कार्यालय में मनरेगा पदाधिकारी विजय कुमार मंडल के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। आपूर्ति कार्यालय में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार के द्वारा झंडोत्तोलन किया। पीएचडी कार्यालय में जेई अरविद कुमार के द्वारा झंडा तोलन किया गया। व्यापार मंडल परिसर में अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह के द्वारा झंडा तोलन किया गया। सीएचसी परिसर में सीएचसी प्रभारी संतोष कुमार, राजद कार्यालय में राजद अध्यक्ष विश्वजीत कुमार, भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुबोध ऋषिदेव सहित सभी राजनीतिक दल के कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

कुमारखंड : प्रखंड कार्यालय समेत सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में शान से झंडा फहराकर तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख चंद्रकला देवी ने राष्ट्रीय ध्वज पहराया। मौके पर बीडीओ पंकंज कुमार समेत सीओ जयप्रकाश राय ने संयुक्त रूप से झंडे को सलामी दी। वहीं बालविकास परियोजना कार्यालय में उप प्रमुख उमा देवी, कौशल विकास केंद्र में संचालक ललन कुमार, सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.वरुण कुमार, आदर्श सिंहेश्वर मध्य विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य संगीता कुमारी, बीआरसी में बीईओ कुमार गुणानंद सिंह, व्यापर मंडल में अध्यक्ष अनमोल प्रसाद यादव, पशु चिकित्सालय में डॉ.नन्दलाल चौधरी, सामुदायिक विकास भवन में एनपी कॉलेज में रामप्रसाद यादव, एमएम हाई स्कूल में प्राचार्य प्रियम्बदा, कुमारखंड थाना में थाना अध्यक्ष सियावर मंडल, श्रीनगर थाना में थाना अध्यक्ष रमेश कुमार, रामकृष्ण मध्यविद्यालय श्रीनगर में प्रभारी प्रधानाध्यापक नीलम कुमारी सिंह, उमवि घोड़दौल में प्रधानाध्यापक मु.गयासुद्दीन, बेलारी ओपी में ओपी अध्यक्ष टीएन शर्मा, भतनी ओपी में ओपी अध्यक्ष अमित राय, राजद कार्यालय में अध्यक्ष अरुण कुमार,जदयू कार्यालय में अध्यक्ष नवीन कुमार,कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष शत्रुधन भगत,पंचायत भवन ई.बेला में मुखिया रामअवतार ठाकुर, रहटा में मु.ओमकुमार, बेलारी में मु.डॉ.विश्वबंधु बादल, परमानंदपुर में मु.मुन्नी देवी, सिहपुर गढि़या में मु.श्यामसुंदर राम,रामनगर महेश में मु.रामतोनियां देवी,बिशनपुर बाजार में मु.रेनू देवी, रानीपट्टी सुखासन में मु.कुसुमलाल रजक समेत मुखिया व सरपंच एवं निजी संस्थानों में संस्थापक नें झंडा फहराकर झंडे को सलामी दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.