Move to Jagran APP

शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सफलता हासिल कर रहीं ममता

मधेपुरा। जब इरादे मजबूत तो हर मंजिल प्राप्त हो सकती है। इसी बात को आत्मसात कर ममता कुमारी

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 05:34 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:34 PM (IST)
शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सफलता हासिल कर रहीं ममता
शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सफलता हासिल कर रहीं ममता

मधेपुरा। जब इरादे मजबूत तो हर मंजिल प्राप्त हो सकती है। इसी बात को आत्मसात कर ममता कुमारी निरंतर अपने जीवन में आगे बढ़ रही है। महिलाएं अब हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा की अमिट छाप छोड़ रही है। बदलते समय में दिनोंदिन महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ रही है। ममता कुमारी प्रखंड के कुरसंडी पंचायत में वर्ष 2006 से शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। वहीं अपनी मेहनत से वर्ष 2019 में पुरैनी प्रखंड संसाधन केंद्र में बीआरपी पद पर पदस्थापित हुई। उसके बाद से निरंतर शिक्षा क्षेत्र में अपने प्रतिभा एवं कौशल से कार्य कर रही है। प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए लगातार पहल हर रही है। महिलाओं को शिक्षा के प्रति कर रहीं जागरूक ममता कुमारी मधेपुरा जिले के 13 प्रखंडों में चयनित एकमात्र बीआरपी है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के शिक्षित एवं जागरूक होने के बाद ही समाज में बदलाव संभव है। इसके लिए महिलाओं का शिक्षा से जोड़ना अहम है। बताते चलें कि बीआरपी ममता कुमार निरंतर महिलाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए कार्य कर रही है। इसके अलावा समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने के लिए भी महिलाओं को एकजुट एवं सशक्त बनाने में अपना योगदान दे रही है। अब तक दर्जनों महिलाओं को शिक्षा एवं अन्य कार्य के प्रति जागरूक कर चुकी है।

loksabha election banner

मेहनत के बाद हासिल किया मुकाम ममता कुमारी ने बताया कि उसे बचपन से ही पढ़ने का काफी शौक था। लेकिन क्षेत्र में उच्च शिक्षा के अभाव रहने के कारण पढ़ाई में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। माता-पिता के प्रोत्साहन के बाद उसने सभी चुनौतियों को पार करते हुए लगातार आगे बढ़ती रही। जीवन में हर मोड़ आए उतार-चढ़ाव के बाद भी इसने हार नहीं मानी, और ना ही पीछे मुड़कर देखा। अपने मेहनत एंव जज्बे के बल पर शिक्षिका बनी। उसके बाद निरंतर मेहनत व प्रयास के बाद 2019 में बीआरपी बनकर शिक्षा क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.