Move to Jagran APP

जल-जीवन-हरियाली को लेकर दिखा उमंग और उत्साह सा नजारा

मधेपुरा। जल-जीवन-हरियाली को लेकर मानव श्रृंखला बनाने की मुहिम को लेकर प्रखंड क्षेत्र में लोग

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 11:56 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 06:17 AM (IST)
जल-जीवन-हरियाली को लेकर दिखा उमंग और उत्साह सा नजारा
जल-जीवन-हरियाली को लेकर दिखा उमंग और उत्साह सा नजारा

मधेपुरा। जल-जीवन-हरियाली को लेकर मानव श्रृंखला बनाने की मुहिम को लेकर प्रखंड क्षेत्र में लोग सुबह से ही घर से निकलने लगे थे। ग्यारह बजते-बजते सड़कों के किनारे लोग एक-दूसरे से हाथ थाम कर जल जीवन हरियाली एवं नशा मुक्ति के समर्थन में और दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी बुराई को समाज से दूर भागने के लिए कतारबद्ध तरीके इसके समर्थन में खड़े हुए। गम्हरिया में एक दूसरे से हाथ मिलकार लिया संकल्प संवाद सूत्र, गम्हरिया (मधेपुरा): प्रखंड में मानव श्रृंखला को लेकर थानाध्यक्ष किशोर कुमार, एस आई राजेंद्र प्रसाद सहित कई पुलिस पदाधिकारी गश्त लगाते नजर आए। सुबह आठ बजे से ही प्रमुख शशि कुमार और बीडीओ ज्योति गामी, सीओ रमेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने सरहानीय भूमिका निभाई। जनवितरण, आंगनबाड़ी सेविका, जीविका की दीदी और निजी विद्यालयों, जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों, आंगनवाड़ी सेविकाओं, जीविका की दीदियां, आशा कार्यकर्ता ने मिलाया हाथ। हरियाली लाने के लिए बनाया मानव कड़ी संवाद सूत्र, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) : मानव श्रृंखला का प्रखंड में सफल आयोजन हुआ। सुबह से ही सड़कों पर भारी वाहनों के आवाजाही पर रोक लगा दिया गया। अनुमंडल क्षेत्र में 145 किलोमीटर का मानव कड़ी बनाया गया। इस कड़ी में जदयू विधायक निरंजन मेहता, उनकी मुखिया पत्नी कुमुद कुमारी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जनार्दन राय, पूर्व अध्यक्ष कमलेश्वरी मेहता, जदयू नेता सुनील मंडल, व्यवसाय संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, मुखिया अब्दुल अहद, मुखिया अर्चना देवी, पूर्व मुखिया बबलू सिंह, मुखिया मीना देवी, प्रतिनिधि पवन कुमार, मुखिया रितेश सिंह, बीडीओ मुर्सिद अंसारी, दारोगा रविकांत कुमार, यूभीके कॉलेज के प्राचार्य डॉ. माधवेंद्र झा, नागेश्वर सिंह फांउडेशन के चैयरमैन हरेराम सिंह अलग अलग जगहों पर मानव कड़ी में शामिल हुए। वहीं एसडीएम एसजेड हसन, एसडीपीओ सीपी यादव मानव श्रृंखला कार्यक्रम का जायजा लेते देखे गए। जल-जीवन-हरियाली बचाने को लेकर बनी मानव श्रृंखला संवाद सूत्र, बिहारीगंज (मधेपुरा : रविवार को बिहारीगंज में मानव श्रृंखला बनाई गई। पूर्वाह्न 11.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आधे घंटे तक मौसम खराब रहने के बावजूद लोग एक-दूसरे का हाथ थामे खड़े हुए थे। क्षेत्र के शेखपुरा के कठौतिया मुरलीगंज सीमा पर बीडीओ दीना मुर्मू श्रृंखला में शामिल हुई। वहीं एसडीएम शेख जियाउल हसन एवं एसडीपीओ सीपी यादव एवं अन्य अधिकारी स्थिति का जायजा लेते देखे जा रहें थे। बिहारीगंज मुख्य बाजार में मुखिया मीना देवी के नेतृत्व में भव्य श्रृंखला बनाया गया। एसडीएम एसजेड हसन ने पर्यावरण को लेकर आई जागरूकता पर लोगों को धन्यवाद दिया। नन्हें बच्चों ने मानव श्रृंखला बना कर निभाई जिम्मेदारी संवाद सहयोगी, आलमनगर, (मधेपुरा): क्षेत्र में 16 किलोमीटर मानव श्रृंखला बनाई गई। क्षेत्र में मानव श्रृंखला के निर्माण को लेकर बीडीओ परवेज आलम पुरी मुस्तैदी के साथ दिखे। वहीं डीएबी स्कूल के पास स्कूल के निदेशक ई. नवीन के नेतृत्व में स्कूली बच्चों और स्कूली शिक्षकों ने मानव श्रृंखला बना कर इसमें अपनी सहभागिता निभाई। जनवितरण प्रणाली संघ ने इसमें बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाई। मौसम खराब रहने के बावजूद भी लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। मानव श्रृंखला को सफल बनाने में डीसीएलआर ललित कुमार सिंह, सीओ मनोरंजन कुमार मधुकर, पीओ डॉ. संजीव कुमार, एमओ राजेश कुमार ठाकुर, आपूर्ति सहायक अमर कुमार, आलमनगर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार, बीईओ कुमारी नीरजा, सीडीपीओ मीना कुमारी, बीटीएम आदित्य कुमार, मुखिया, डीलर, एएनएम, जीविका दीदी, सेविका, आशा आदि मौजूद थे। प्रकृति की रक्षा के लिए चहुंओर से उठे कदम संवाद सूत्र ,चामगढ़ (मधेपुरा): प्रखंड क्षेत्र के बेलो में मानव श्रृंखला में खड़े मुरलीगंज अंचलाधिकारी शशि भूषण कुमार बेलो मुखिया संघ अध्यक्ष सह भाजपा जिला अध्यक्ष स्वदेश कुमार, सरपंच भुदेव शर्मा एवं पंचायत कर्मी सहित काफी संख्या में लोग शामिल होकर कर अपनी जिम्मेवारी निभाई। गम्हरिया में मानव श्रृंखला में लाइन में गाजा बाजा के साथ पोखराम परमानंदपुर मुखिया सह मुरलीगंज प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार काफी कार्यकर्ताओं सहित पंचायत कर्मी इसमें शामिल हुए। इस दौरान मुखिया राजीव कुमार ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली पृथ्वी की रक्षा के लिए जरूरी है। जल जीवन और हरियाली के पक्ष में लोगों ने बनाया मानव श्रृंखला

loksabha election banner

संवाद सूत्र,कुमारखंड, (मधेपुरा) : प्रखंड में 51.5 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई। मीरगंज-जदिया एसएच-91 पर सुबह 10 बजे से ही बड़े वाहनों का परिचालन बंद था। इस दौरान बीडीओ नवीन कुमार सिन्हा के साथ पुअनि जयनाथ सिंह, सीओ जयप्रकाश रे के साथ सअनि गोपेन्द्र कुमार सिंह, पीओ अभिषेक आनंद के साथ सअनि उपेन्द्र कुमार, बीएओ शम्भू प्रसाद सिंह के साथ सअनि संजय कुमार पांडेय, बीडब्लूओ ललन कुमार के साथ सअनि रघुनन्दन राय के साथ साथ जीविका के प्रखंड प्रबंधक नीरज मिश्रा, जेई मनरेगा पीके प्रवीन, संजय कुमार, शंकर कुमार, पीटीए फुलेश्वर यादव, आशीष कुमार के साथ साथ इसरायण बेला पंचायत के मुखिया रामअवतार ठाकुर, मुखिया ओम मुमार, पूर्व मुख्या रमेश कुमार, कामेश्वर यादव, मु.रेनू देवी, रामतोनियां देवी, रानी रंजन, मुन्नी देवी, संजू देवी, पूर्व मुखिया राजेन्द्र मुखिया, मुखिया श्यामसुन्दर राम, मनोज मोदी के आलावा जदयू प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार, पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार गांधी, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेश कुमार मंत्री प्रतिनिधि उमाशंकर चौधरी समेत अन्य लोगों ने मानव श्रृंखला निर्माण में अपनी सहभागिता निभाई। संवाद सूत्र, ग्वालपाड़ा (मधेपुरा) : प्रखंड के सभी 12 पंचायत के जन प्रतिनिधियों ने जीविका सदस्य, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका, शिक्षक-शिक्षिका, छात्र -छात्रा ने मानव श्रृंखला में भाग लिया। ग्वालपाड़ा प्रखंड प्रमुख सरिता कुमारी, उप प्रमुख पंकज दास डीओ अमित कुमार, सीओ रविश कुमार, पीओ विजय कुमार, थाना अध्यक्ष राजेश कुमार, अरार ओपी अध्यक्ष राजबली कुमार, सड़क पर सक्रिय रहे। झिटकिया पंचायत मुखिया महेंद्र यादव, टेमाभेला के सुनील कुमार, सुखासन मुखिया रूबी कुमारी, रेशना मुखिया भोला दास, शाहपुर मुखिया रीता सिंह, ग्वालपाड़ा मुखिया मंजू देवी, वीर गांव चतरा मुखिया जगदीश यादव पीरनगर मुखिया निशा रानी खोखसी से नीलू सिंह, बीसबारी के मुखिया काजल देवी, झलारी से अर्चना देवी, सरोनी कला पंचायत मुखिया बेबी देवी, बीजेपी मंडल अध्यक्ष रणविजय चौधरी, शाहपुर पैक्स अध्यक्ष विपिन सिंह, रेशना पैक्स अध्यक्ष रूपेश कुमार,कै लाश मेहरा, केशव कुमार, आंगनवाड़ी सेविका ममता झा, सुनीता कुमारी, बबिता कुमारी, पूनम देवी, रीता कुमारी के सहित अन्य लोग भी शामिल रहे। संवाद सूत्र चौसा, (मधेपुरा) : प्रखंड क्षेत्र में रविवार को जल जीवन हरियाली मिशन व बाल विवाह, दहेज उन्मूलन के विरुद्ध 28 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई। क्षेत्र के भागलपुर-चौसा सीमावर्ती खलीफा टोला चौक पर प्रशासनिक स्तर के प्रभारी थाना अध्यक्ष महेश रजक सहित अन्य अधिकारी सहित अन्य लोग सुबह 10 बजे ही लाइन में कतारबद्ध होकर मानव श्रृंखला में खड़े हुए। प्रखंड क्षेत्र के 13 पंचायतों के मुखिया सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने भी मानव श्रृंखला में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मार्ग एसएच 58 पर घोषई में बीडीओ रीना कुमारी, सीओ आशुतोष कुमार, एसबीआई मैनेजर रजत किरण, कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर नवल जयसवाल, मुखिया सुनील यादव, घोषई से कलासन के बीच मुखिया प्रतिनिधि मु. शाहजहां, चौसा पीएचसी-सहोरा टोला तक मुखिया प्रतिनिधि सचिन कुमार उर्फ बंटी पट्वे ने अपने पंचायतो के बड़ी संख्या में महिला व पुरुष काफी उत्साह व गाजे बाजे के मानव श्रृंखला में शामिल हुए। इसके अलावा जिला परिषद सदस्य अनिकेत मेहता, चौसा मुखिया कुमारी माला, लौआलगान पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि मुर्शिद आलम, पश्चमी मुखिया संतोष साह, मोरसंडा मुखिया विद्यानंद पासवान, फुलौत पश्चमी पंकज मेहता, वहीं घोषई में केलाबाड़ी के बीच में ओम शांति पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मानव श्रृंखला में शामिल हुए। मानव श्रृंखला में जीविका दीदी, आंगनबाड सेविका,आशा कार्यकर्ता,पीडीएस डीलर आदि स्वयंसेवी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। संवाद सूत्र, शंकरपुर, (मधेपुरा) : बिहार सरकार के आह्वान पर जल जीवन हरियाली के समर्थन में व नशा मुक्ति, बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ करीब 23 किलोमीटर के मानव श्रृंखला बनाई गई। प्रखंड के बिरैली मोड़ से सुपौल जिला के तितुआहा सीमा तक 16 किलोमीटर एवं दूसरा गिद्धा पंचायत के तिरंगा चौक हसनपुरा से बेहरारी पंचायत के मध्य विद्यालय कोल्हुआ पूर्व तक करीब सात किलोमीटर का मानव श्रृंखला बनाई गई। मानव श्रृंखला को लेकर बीडीओ आशा कुमारी, सीओ अमित कुमार, थाना अध्यक्ष रामबाबू विश्कर्मा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष पप्पू कुमार पूरी मुस्तैदी के साथ दिखे। मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर बीडीओ आशा कुमारी, मुखिया राजेन्द्र प्रसाद यादव, क्षेत्र सभी जनप्रतिनिधि शामिल हुए। संवाद सूत्र घैलाढ़ (मधेपुरा): जल जीवन हरियाली के समर्थन व नशा मुक्ति, दहेजप्रथा और बालविवाह के विरोध में मानव श्रृंखला में लोगों ने हिस्सा लिया। ग्रामीण क्षेत्र से जनप्रतिनिधि, डीलर, स्कूल के एचएम, आंगनबाड़ी सेविका ने इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रशासनिक स्तर पर शुद्ध पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था में किया गया। संवाद सूत्र सिंहेश्वर, (मधेपुरा) : प्रखंड मुख्यालय में मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिये लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्र के 21 किलोमीटर के दायरे में मानव श्रृंखला बनाई गई। इसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। यद्यपि ठंड के वजह से लगभग 11 बजे तक कई जगहों पर लोग नही पहुंच पाए थे। इस वजह से पूर्ण मानव श्रृंखला बनने में संसय की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन समय के साथ लोगों ने भी अपना उत्साह दिखाया। वहीं बीडीओ राजकुमार कुमार चौधरी, जीविका बीपीएम सुबीत कुमार, थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल, एसआइ शंभू कुमार आदि विधि व्यवस्था को बनाए रखने के दिशा कार्य करते रहे। जबकि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आनंद भगत के निर्देश पर रूट चार्ट के रास्ते पर पर्याप्त एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई थी। हर एम्बुलेंस में मेडिकल टीम मौजूद थी। जल-जीवन-हरियाली को लेकर एक साथ खड़े हुए लोग

संवाद सूत्र, मुरलीगंज (मधेपुरा) : जल जीवन हरियाली अभियान के तहत रविवार को आयोजित मानव श्रृंखला सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रखंड व नगर क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ है। आमलोग सहित सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों के छात्र छात्राएं, विभिन्न समाजिक संगठन, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और सभी सरकारी कर्मियों के द्वारा सफल मानव श्रृंखला बनाया। शहर के दुर्गा स्थान चौक पर नियंत्रण कक्ष बना था। जहां बीडीओ ललन कुमार चौधरी, नपं मुख्य पार्षद श्वेतकमल बौआ, प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार साह सहित अन्य पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। वहीं इस दौरान नपं मुख्य पार्षद श्वेतकमल बौआ ने कहा कि खराब मौसम के कारण भी लोगों की भागीदारी कम रही। जल-जीवन हरियाली है कल की खुशहाली

संवाद सूत्र, पुरैनी (मधेपुरा) : मानव श्रृंखला में खासकर महिलाओं एवं स्कूली बच्चों ने भागीदारी निभाकर उसे एकबार फिर से एतिहासिक बना दिया। मानव श्रृंखला के सफलतापूर्वक समापन के पश्चात प्रशासन ने राहत की सांस ली है। प्रखंड क्षेत्र के निर्धारित 8.5 किमी मूल मार्ग एवं 10.5 किलोमीटर उपमार्ग सहित 19 किमी में स्वैच्छिक रूप से आमलोगों ने भागीदारी निभाई। चौसा-पुरैनी सीमा नवगछिया बासा मोड़ से दुर्गापुर मोड़, दुर्गापुर से बघड़ा, बघड़ा से अम्बेदकर चौक एसएच 58 मुख्य सड़क तक, अम्बेदकर चौक से गोशाला मोड़, एसएच 58 फ्युल सेंटर, पुरैनी- उदाकिशुनगंज प्रखंड सीमा तक मानव श्रृंखला में आम जनों में खासकर स्कूली बच्चों एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी राम अवतार यादव, प्रमुख सविता कुमारी, थानाध्यक्ष सुबोध यादव आदि निर्धारित रूट में निरीक्षण करते देखे गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.