बाल-विवाह व दहेज प्रथा समाज के लिए अभिशाप : नूतन
मधेपुरा। जिला मुख्यालय स्थित टीपी कॉलेज में छात्र-छात्राओं को बाल-विवाह दहेज उन्मूलन अभियान
मधेपुरा। जिला मुख्यालय स्थित टीपी कॉलेज में छात्र-छात्राओं को बाल-विवाह, दहेज उन्मूलन अभियान के बारे में बताया गया। मौके पर एक्शन एड के जिला समन्वयक नूतन मिश्र ने कहा कि बाल-विवाह व दहेज प्रथा समाज के लिए अभिशाप है। उन्होंने महिला हिसा, बाल अधिकार व कन्या उत्थान योजना के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीति के खिलाफ समाज के सभी वर्गो को लड़ाई लड़नी होगी। खासकर युवा वर्ग को इसके खिलाफ अभियान छेड़ना होगा। बाल-विवाह के कारण लड़कियां कई बीमारी से ग्रसित होती है। देहज रूपी दानव से हर कोई परेशान है। साथ ही बताया गया कि सरकार की कई महत्वपूर्ण योजना की जानकारी तक लोगों को नहीं है। इस कारण इसका लाभ नहीं उठा पाते हैं। हर व्यक्ति की जिम्मेवारी है कि वे कुरीति से निजात के लिए समाज में जागरूकता फैलाएं। उन्होंने कहा कि जिले में अब भी बाल विवाह हो रहा है। कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिले तो पुलिस को जानकारी दें। उन्होंने जानकारी दी कि समाज को दहेज मुक्त, बाल विवाह की समाप्ति के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।