Move to Jagran APP

पार्टी की मजबूती को बूथ को करना होगा मजबूत : रविन्द्र

मधेपुरा। जिला भाजपा कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को वेदव्यास कॉलेज में आयोजित की गई। जिला

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Oct 2017 05:58 PM (IST)Updated: Thu, 12 Oct 2017 05:58 PM (IST)
पार्टी की मजबूती को बूथ को करना होगा मजबूत : रविन्द्र
पार्टी की मजबूती को बूथ को करना होगा मजबूत : रविन्द्र

मधेपुरा। जिला भाजपा कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को वेदव्यास कॉलेज में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष स्वदेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोसी प्रभारी प्रो. रविन्द्र चरण यादव ने कहा कि भाजपा आम लोगों की पार्टी है। पार्टी में परिवार नहीं बल्कि संगठन का प्रभाव चलता है। उन्होंने कहा कि पार्टी का जीत दिलानी है तो बूथ को मजबूत करना होगा। बिना बूथ को मजबूत किए संगठन प्रभावी नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने तक किया है कि सभी मंडल व जिला स्तर के पदाधिकारी कम से कम चार बूथ का जिम्मा ले तथा बूथ समिति का गठन कर पार्टी को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कम से कम बीस लोगों को जोड़े। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस वर्ष कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। इनकी जानकारी आम लोगों तक पहुंचना आवश्यक है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक भारत की मजबूत व दमदार छवि बनाई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नानाजी देशमुख और जयप्रकाश नारायण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जिला महामंत्री दिलीप कुमार ¨सह, मनोज शर्मा व गणेश गुंजन ने जयप्रकाश नारायण की जयंती पूरे जिला में धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। वहीं बैठक में 14 अक्टूबर को मोकामा में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जिला से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अर¨वद कुमार अकेला, अनिल कुमार यादव, क्रीड़ा मंच के संयोजक अभिषेक कुमार, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंटू यादव, जिला उपाध्यक्ष बिरेन्द्र यादव, अनंत मंडल, रामकृष्ण मंडल, पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष छोटेलाल पोद्दार, जिला प्रवक्ता डा. हर्ष सिन्धु, विजय कुमार विजेता, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिनोद सरदार, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष मिनाक्षी वर्णवाल, सीमा कुमारी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज ¨सह, भगवान पाठक, जटाशंकर कुमार, गणगण चौधरी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.