Move to Jagran APP

मिशन 2019 में जुट जाएं कार्यकर्ता, फिर खिलेगा कमल : लोकसभा प्रभारी

मधेपुरा। भाजपा कार्यकर्ताओं की लोकसभा स्तरीय बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. र¨वद्र चरण के आवा

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 06:47 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 06:47 PM (IST)
मिशन 2019 में जुट जाएं कार्यकर्ता, फिर खिलेगा कमल : लोकसभा प्रभारी
मिशन 2019 में जुट जाएं कार्यकर्ता, फिर खिलेगा कमल : लोकसभा प्रभारी

मधेपुरा। भाजपा कार्यकर्ताओं की लोकसभा स्तरीय बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. र¨वद्र चरण के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रभारी मनोज ¨सह ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अभी से कार्यकर्ताओं को सजग हो जाएं। मिशन 2019 में जुट जाएं। कोसी में इस बार कमल ही खिलेगा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करें। इसके लिए विशेष रणनीति के तहतह काम करना होगा। भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार के जन कल्याण कारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि समाजिक रचना के आधार पर बूथ समिति का गठन कर लें। प्रत्येक बूथ पर सदस्यता अभियान चलाएं। सदस्यता अभियान में गति प्रदान को लेकर संर्पक अभियान में तेजी लाएं। भाजपा के सदस्य बनने को लेकर विभिन्न एनजीओ, पंचायत के जनप्रतिनिधियों, जीविका कार्यकर्ताओं से संर्पक कर उन्हें सदस्य बनाएं। जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर पर राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत दो अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान चला कर लोगों को स्वस्था के प्रति जागरूक करेगी। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री दिलीप ¨सह को लोकसभा प्रभारी बनाया गया। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. र¨वद्र चरण यादव, पूर्व विधायक संजीव झा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आनंद मिश्रा, अनोज कुमार बबन, लोकसभा पालक प्रो. अमोल राय, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. डॉ. रामनरेश ¨सह, पूर्व जिला अध्यक्ष अर¨वद अकेला, जिला प्रभारी विजय शंकर चौधरी, महादेव चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद मिश्रा, जिला महामंत्री दिलीप कुमार ¨सह, गणेश गुंजन, रितेश झा, शशिशेखर सम्राट, विस्तारक बद्री प्रसाद मंडल, लाजवंती झा, बालकृष्ण झा, विरेंद्र कुमार विमल, रंजन कुमार रवि, राजेश दास, अंकेश गोप, बालकिशोर यादव, ओमप्रकाश, अभिषेक, चंद्रहास चौपाल, संजय ¨सह, मनिन्द्र दास, विद्यानंद साह सहित अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.