Move to Jagran APP

प्रखंड क्षेत्र के सभी निवर्तमान पंसस को करनी पड़ी हार का सामना

संवाद सूत्र पुरैनी (मधेपुरा) पुरैनी प्रखंड में हुए पंचायत चुनाव में सभी नौ पंचायतों के कुल 1

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Dec 2021 06:08 PM (IST)Updated: Sun, 12 Dec 2021 06:08 PM (IST)
प्रखंड क्षेत्र के सभी निवर्तमान पंसस को करनी पड़ी हार का सामना
प्रखंड क्षेत्र के सभी निवर्तमान पंसस को करनी पड़ी हार का सामना

संवाद सूत्र, पुरैनी (मधेपुरा) : पुरैनी प्रखंड में हुए पंचायत चुनाव में सभी नौ पंचायतों के कुल 12 पंचायत समिति सदस्य पद पर मुखिया की तरह ही लोगों ने पुराने चेहरे को साफ नकार दिया। सभी सीटों पर नये प्रत्याशी पर भरोसा जताया है। यहां निवर्तमान प्रखंड प्रमुख सविता कुमारी के साथ-साथ एक भी पंचायत समिति सदस्यों ने परिवर्तन की आंधी में अपनी सीट को नहीं बचा पाए। लिहाजा सभी सीटों पर नए प्रत्याशियों ने अपना जीत का परचम लहराया है। मालूम हो कि प्रखंड क्षेत्र के कुल 12 पंचायत समिति सदस्यों में से 10 निवर्तमान समिति सदस्य फिर से चुनाव मैदान में डटे थे। इसमें से एक भी अपनी सीट को बचा नहीं पाए। प्रखंड क्षेत्र के कुरसंडी पंचायत निर्वाचन क्षेत्र संख्या एक के निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य मीना देवी इस बार चुनाव मैदान में नहीं थी। उसने अपने पुत्र कुंदन सिंह को मुखिया पद पर उतारा था। जिसे जीत मिली। वहीं औराय पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र संख्या पांच से निवर्तमान उप प्रमुख मु.गुलजार ने खुद को चुनाव मैदान से अलग कर अपनी पत्नी खुशबू को मुखिया पद के लिए चुनाव मैदान में उतारा था। जहां उसे करारी हार का सामना करना पड़ा है। वही कुरसंडी पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र संख्या एक से अंशु कुमार सिंह व क्षेत्र संख्या दो से मु.निसार ने जीत हासिल की है। यहां निवर्तमान पंसस कमल किशोर यादव को करारी हार का सामना करना पड़ा है। सपरदह पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र संख्या तीन से पुष्पा कुमारी ने जीत दर्ज की है। यहां भी निवर्तमान पंसस बबीता देवी को करारी शिकस्त मिली है। औराय पंचायत के क्षेत्र संख्या चार से 21 वर्षीय सीमा कुमारी ने पहली बार चुनाव मैदान में उतरकर जीत हासिल कर सबको चौंका दिया है। उन्होंने निवर्तमान पंसस रेणु देवी को आसानी के साथ हरा दिया है। औराय क्षेत्र संख्या पांच से वर्ष 2011 में पंसस सदस्य रही बीवी सलीमा ने दोबारा जीत हासिल करने में सफल रही है। नरदह पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र संख्या छह से किरण देवी विजय हुई है। यहां निवर्तमान पंसस सुलैना देवी चौथे स्थान पर रही है। गणेशपुर पंचायत निर्वाचन क्षेत्र संख्या सात में जहां निवर्तमान प्रमुख सविता कुमारी की करारी हार हुई है। वहीं नविता कुमारी ने जीत हासिल की है। गणेशपुर क्षेत्र संख्या आठ से क्षेत्र संख्या सात के पूर्व पंसस सदस्य पवन गोस्वामी ने जीत हासिल की है। यहां निवर्तमान पंसस सह पूर्व प्रमुख जवाहर मेहता को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पुरैनी निर्वाचन क्षेत्र संख्या नौ से रेखा पंडित ने जीत दर्ज कर निवर्तमान पंसस रिकी कुमारी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बंशगोपाल पंचायत निर्वाचन क्षेत्र संख्या 10 से शंभू साह जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं। यहां निवर्तमान पंसस सुबोध कुमार सिंह चौथे स्थान पर रहे हैं। मकदमपुर निर्वाचन क्षेत्र संख्या 11 से शिवधन शर्मा निर्वाचित हुए है। यहां निवर्तमान पंचायत अमृता देवी चौथे स्थान पर रही है। जबकि दुर्गापुर पंचायत निर्वाचन क्षेत्र संख्या 12 से मंजीत कुमार जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं। यहां निवर्तमान पंसस प्रेमचंद्र मंडल पांचवें स्थान पर रहे हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.