Move to Jagran APP

सिंहेश्वर व शंकरपुर में नए चेहरे पर लोगों ने जताया विश्वास

मधेपुरा। सिंहेश्वर व शंकरपुर में संपन्न हुए पंचायत चुनाव की मतगणना शुक्रवार को शहर स्थित

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 06:29 PM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 06:29 PM (IST)
सिंहेश्वर व शंकरपुर में नए चेहरे पर लोगों ने जताया विश्वास
सिंहेश्वर व शंकरपुर में नए चेहरे पर लोगों ने जताया विश्वास

मधेपुरा। सिंहेश्वर व शंकरपुर में संपन्न हुए पंचायत चुनाव की मतगणना शुक्रवार को शहर स्थित टीपी कालेज में हुई। मतदाता ने यहां भी नए चेहरे को ज्यादा तबज्जो दी है। सिंहेश्वर की 12 पंचायतों में नौ नए चेहरे ने जीत दर्ज की है। वहीं, शंकरपुर की नौ पंचायतों में दो पुराना मुखिया ने पद बचाया है। बाकी नौ नए चेहरे ने जीत दर्ज की है।

loksabha election banner

आठ बजे से शुरू हुई मतगणना में सिलसिलेवार ढंग से परिणाम सामने आया। इस दौरान मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी रही। जीत की खबर सुनकर समर्थक एक दूसरे को बधाई देते रहे। मतगणना को लेकर सुरक्षा का भी व्यापक इंतजाम किया गया है। सुबह समय पर पहुंचे मतदान अभिकर्ताओं की जांच कर अंदर जाने दिया गया।

सिंहेश्वर प्रखंड की 12 पंचायतों में हुए चुनाव का परिणाम -: मानपुर : मुखिया पद पर रामवती देवी विजयी हुईं। इन्हें 841 व निकटतम प्रतिद्वंदी किरण देवी को 668 मत मिले। -: कमरगामा : मुखिया पद पर जयकृष्ण शर्मा विजयी हुए। इन्हें 1647 व प्रतिद्वंदी रामप्रसाद शर्मा को 1047 मत मिले। -: दुलार पिपराही : मुखिया पद से पप्पू यादव हुए विजयी। इन्हें 1175 व निकटतम प्रतिद्वंदी श्यामदेव ऋषिदेव को 1114 मत मिले। -: रूपौली : पूर्व प्रमुख दिनेश कुमार यादव की पुत्रवधू अमिता देवी मुखिया पद के लिए विजयी घोषित हुई है। -: भवानीपुर : मुखिया पद पर प्रवीण कुमार विजयी हुए। इन्हें 1202 व प्रतिद्वंदी प्रमोद कुमार मिश्र को 901 मत मिले। -: सुखासन : मुखिया पद पर किशोर कुमार पप्पू विजयी हुए। इन्हें 1724 व प्रतिद्वंदी गोपाल यादव को 776 मत मिले। -: जजहट सबैला : मुखिया पद पर चांदनी खातून ने 2978 मत प्राप्त कर प्रतिद्वंदी पार्वती देवी को हराया। प्रतिद्वंदी को 2601 मत प्राप्त हुए। -: रामपट्टी : मुखिया पद पर विजय कुमार सिंह विजयी हुए। इन्हें 656 व निकटतम प्रतिद्वंदी बबलू ऋषिदेव 625 मत मिले। -: लालपुर सरोपट्टी : मुखिया पद पर मुद्रिका देवी ने जीत दर्ज की। इन्हें 3084 व प्रतिद्वंदी रंभा देवी को 1312 मत मिले।

-: पटौरी : मुखिया पद पर जय कृष्ण रजक ने जीत दर्ज की। इन्हें 1453 व प्रतिद्वंदी संजय ऋषिदेव को 1332 मत मिले।

शंकरपुर प्रखंड की सभी नौ पंचायतों के मुखिया पद का परिणाम -: मौरा कबियाही : मुखिया पद से नीलम देवी की जीत हुई। इन्हें 2437 व प्रतिद्वंदी कौशल कुमार को 1787 मत मिले। -: मौरा झरकाहा : मुखिया पद से कुंदन कुमार उर्फ गुड्डू की जीत हुई। इन्हें 2963 व प्रतिद्वंदी महमूल रशीद उर्फ जवाहर खां को 2243 मत मिले। -: परसा : मुखिया पद पर बालकृष्ण यादव उर्फ ढबलू यादव विजयी हुए। इन्हें 2908 व प्रतिद्वंदी बैजनाथ प्रसाद यादव को 1124 मत मिले। -: रामपुर लाही : मुखिया पद पर पूजा पल्लवी की जीत हुई। इन्हें 1896 व प्रतिद्वंदी रीता कुमारी को 1170 मत मिले। -: गिद्धा : मुखिया पद पर वीरेंद्र कुमार शर्मा ने दोबारा जीत दर्ज की। इन्हें 1932 व प्रतिद्वंदी लाल सरदार को 1066 मत मिले। -: बेहरारी : मुखिया पद पर प्रेमलता कुमारी विजयी हुई। इन्हें 2406 मत व प्रतिद्वंदी मुन्नी कुमारी को 1261 मत मिले। -: सोनवर्षा : मुखिया पद से सबिता देवी विजयी हुईं। इन्हें 1611 व प्रतिद्वंदी रंजू देवी को 1321 मत मिले। -: जीरवा मधेली : मुखिया पद पर राधेश्याम शर्मा विजयी हुए। इन्हें 1731 व प्रतिद्वंदी सत्येंद्र कुमार साह को 1551 मत मिले। -: रायभीर : मुखिया पद से सुष्मिता चौपाल की जीत हुई। इन्हें 3082 व प्रतिद्वंदी सुमित्रा देवी को 1581 मत मिले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.