यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मतदाता सूची में गड़बड़ी रहने पर बीएलओ पर होगी कार्रवाई : एसडीएम
फोटो - 18 एमएडी 58 आलमनगर और बिहारीगंज विधानसभा के सभी बूथों पर आज होगी बैठक -----

फोटो - 18 एमएडी 58
आलमनगर और बिहारीगंज विधानसभा के सभी बूथों पर आज होगी बैठक
-------------------------------
राजनीतिक दलों से बैठक में भाग लेने का किया गया अनुरोध
-------------------------------
संवाद सूत्र,उदाकिशुनगंज(मधेपुरा): अनुमंडल मुख्यालय के राजनंदन कला भवन में मंगलवार को उदाकिशुनगंज और ग्वालपाड़ा प्रखंड के बीएलओ के साथ एसडीएम एसजेड हसन ने बैठक की। बैठक में नए मतदाता सूची को लेकर चर्चा की गई। सभी बीएलओ को एसडीएम ने निर्देश दिया कि 19 दिसबंर को नए मतदाता सूची को लेकर अपने - अपने बूथों पर मौजूद रहेंगे। बीएलओ अपने क्षेत्र के सभी बीएलए के साथ बैठक करेंगे। सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया गया है। राजनीतिक पार्टियां से कहा गया है कि अपने अपने बूथ एजेंट को बैठक में शामिल होने को कहें। बैठक में सभी राजनीतिक दल तथा राष्ट्रीय, क्षेत्रीय दल के बूथ एजेंट भाग ले सकते हैं। राजनीतिक पार्टी के बूथ स्तर के एजेंट मतदाता सूची को लेकर सुझाव दे सकते हैं। सुझाव पर काम होना है। बूथ एजेंट मतदाता सूची में शामिल वोटर को लेकर अपनी राय व्यक्त करेंगे। यहां पर कौन से वोटर के नाम सही या गलत तरीके से जुड़े हुए हैं। संबंधित बूथ के मतदाता है कि नहीं। इन बातों को लेकर समीक्षा की जाएगी।
