मधेपुरा, कुमारखंड और मुरलीगंज में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
संवाद सूत्र,मधेपुरा: जिले के टाउन-1 और टाउन-2 फीडर सहित कुमारखंड और मुरलीगंज प्रखंड
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 01:38 AM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 01:38 AM (IST)
संवाद सूत्र,मधेपुरा: जिले के टाउन-1 और टाउन-2 फीडर सहित कुमारखंड और मुरलीगंज प्रखंड में मंगलवार को दो घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस बात की जानकारी देते हुए विभागीय अधिकारी ने बताया कि दिवाली व छठ पर्व में सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति सेवा बहाल रखने के लिए मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके लिए मधेपुरा जिला सहित कुमारखंड और मुरलीगंज में सुबह नौ से 11 बजे तक विद्युत सेवा बाधित रहेगी। विद्युत मरम्मत कार्य संपन्न होने के बाद आपूर्ति सेवा पुन: बहाल कर दी जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें