Move to Jagran APP

युवा लोजद के प्रदेश उपाध्यक्ष बने अशोक

मधेपुरा: लोकतांत्रिक जनता दल के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद जिले के शंकरपुर प्रख

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 01:14 AM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 01:14 AM (IST)
युवा लोजद के प्रदेश उपाध्यक्ष बने अशोक
युवा लोजद के प्रदेश उपाध्यक्ष बने अशोक

मधेपुरा: लोकतांत्रिक जनता दल के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद जिले के शंकरपुर प्रखंड के अशोक कुमार को मनोनीत किया गया है। अशोक कुमार का मनोनयन युवा लोजद को सशक्त बनाने के लिए किया गया है। मनोनयन पत्र जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने कहा है कि अशोक कुमार के कार्य क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें संगठन को मजबूत बनाने के दिशा में अभी से जुटने का निर्देश दिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष के मनोनीत होने पर अशोक कुमार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने जिस विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। अशोक ने बताया कि संगठन को सशक्त बनाने के साथ ही बड़ी संख्या में पार्टी के युवा प्रकोष्ठ से युवाओं को जोड़ा जाएगा। लोकसभा चुनाव में युवा लोजद की भूमिका का काफी महत्वपूर्ण होगी। अशोक ने प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी प्रमुख शरद यादव सहित सभी अन्य वरीय नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। वहीं अशोक कुमार के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर पार्टी के नेताओं ने बधाई दी है। मालूम हो कि अशोक कुमार जिले के शंकरपुर प्रखंड प्रमुख के पति भी है। वहीं लंबे समय राजनीति में सक्रिय भी हैं।

loksabha election banner

--------------------------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.