लोजद की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित
संवाद सूत्र,सिहेश्वर(मधेपुरा): प्रखंड मुख्यालय के राम जानकी ठाकुर बाड़ी में लोकतांत्रिक जनता
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Dec 2018 12:52 AM (IST)Updated: Sun, 23 Dec 2018 12:52 AM (IST)
संवाद सूत्र,सिहेश्वर(मधेपुरा): प्रखंड मुख्यालय के राम जानकी ठाकुर बाड़ी में लोकतांत्रिक जनता दल का प्रखंड स्तरीय बैठक शनिवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता छात्र लोजद जिलाध्यक्ष सज्जन यादव ने किया। बैठक में छात्र लोजद के कार्यकर्ता व जिला के पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान ¨सहेश्वर में पार्टी विस्तार करते हुए सर्वसम्मिति से छात्र लोजद के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मनखुश यादव, उपाध्यक्ष सुमन कुमार, कोषाध्यक्ष बिटु राज, सचिव मनीष आनंद, महासचिव गुड्डू यादव को मनोनित किया गया। मौके पर प्रदेश महासचिव प्रभात कुमार प्रभाकर, अरूण कुमार, राजेश कुमार, गौरव गुड्डु, गौतम, अमन राय, मनीष राय, बाबूल यादव, विकास कुमार, करण, आकाश, प्रखंड युवा सचिव बिनोद कुमार, आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें