Move to Jagran APP

हथियार के बल पर फसल काटने का लगाया आरोप

संवाद सूत्र,सिहेश्वर(मधेपुरा): थाना क्षेत्र के सुखासन टोला भवानीपुर में हथियार के बल पर फसल क

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 12:45 AM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 12:45 AM (IST)
हथियार के बल पर फसल काटने का लगाया आरोप
हथियार के बल पर फसल काटने का लगाया आरोप

संवाद सूत्र,सिहेश्वर(मधेपुरा): थाना क्षेत्र के सुखासन टोला भवानीपुर में हथियार के बल पर फसल काट लिया गया। जानकारी के अनुसार गम्हरिया थाना क्षेत्र के जोगबनी वार्ड संख्या 14 निवासी शंभू कुमार ने थाना में आवेदन देते हुए बताया कि उनके सुखासन मौजा की जमीन में लगे फसल को जबरदस्ती हथियार के बल पर सीताशरण यादव सहित 10-15 अज्ञात लोगों के द्वारा धान को काट लिया गया। फसल काटने के दौरान इस बात की सूचना पर चचेरे भाई राजीव कुमार से मिली। उसके बाद स्थल पर पहुंच उसने देखा कि शंभू यादव के द्वारा काटा जा रहा है। उसने फसल काटने से मना किया तो सीता शरण के द्वारा गाली गलौज देते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जबकि हथियार सटाकर जान मारने की धमकी दी गई। इस बात की जानकारी होने पर समाज में इसकी पंचायत बैठाई गई। इसमें वे लोग नहीं आए। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष रामनिवास चौधरी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच के लिए पदाधिकारी को सौंपा गया है। जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.