सशस्त्र बलों की हुई तैनाती
मधेपुरा। प्रखंड की मोहनपुर पंचायत स्थित रहटा में एक महिला के संक्रमित होने की पुष्टि के
मधेपुरा। प्रखंड की मोहनपुर पंचायत स्थित रहटा में एक महिला के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद शुक्रवार की रात पीड़िता के घर को केंद्र मानकर तीन किलोमीटर में क्षेत्र को सील कर दिया गया है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम एसजेड हसन ने बताया कि कंटेनमेंट जोन की सीमा समाप्त होने के अगले सात किलोमीटर की परिधि को बफर जोन मना गया है। इसमें बिहारीगंज मुख्यालय भी आता है। पांच स्थलों पर बांस-बल्ला से बैरिकेडिंग कर सभी जगह प्रभारी पदाधिकारी, पुलिस बलों एवं सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है। इसमें सरौनी मोड़ पर प्रभारी पदाधिकारी प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक मनोज कुमार यादव एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी उमेश प्रसाद और पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह व सुरेश प्रसाद राम, विशनपुर मोड़ पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सूरज साव एवं कनीय अभियंता रौशन कुमार और पुलिस पदाधिकारी कृष्ण मोहन कुमार व अनिल कुमार सिंह झलाड़ी- मंजौरा सीमा पर तकनीकी सहायक किशोर कुमार झा एवं कृषि समन्वयक कौशल किशोर अंबेडकर और पुलिस पदाधिकारी राकेश पासवान व गंगाधर प्रसाद यादव मधुबन-गंगौरा सीमा पर प्रखंड कृषि समन्वयक जयशंकर कुमार एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी उमेश बैठा और पुलिस पदाधिकारी धनेश कुमार सिंह व मु. हारूण, स्टेट हाइवे 91 दुर्गा मंदिर के निकट, बिहारीगंज बाजार(मोहनपुर जाने वाली सड़क) पर प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक उदाकिशुनगंज बिलास कुमार एवं कृषि समन्वयक उदाकिशुनगंज मुकेश कुमार और पुलिस पदाधिकारी बीरेन्द्र कुमार सिंह व प्रह्लाद सिंह को प्रतिनियुक्त किया गया है।