किसान विरोधी है केंद्र व राज्य सरकार : विपक्षी दल
मधेपुरा। किसानों की बदहाली, बढ़ती महंगाई, अपराध एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ विपक्षी दल के नेत
मधेपुरा। किसानों की बदहाली, बढ़ती महंगाई, अपराध एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ विपक्षी दल के नेताओं ने गोलबंद होकर समाहरणालय मुख्य द्वार पर सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी किया। विपक्षी समन्वय सह संर्घष समिति के संयोजक सह भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर की अध्यक्षता में आयोजित प्रतिरोध मार्च में जिले भर से काफी संख्या में किसानों ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने केंद्र एवं राज्य सरकार को किसान विरोधी सरकार बताया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जनता त्रस्त है और जनता द्वारा चुनी गई सरकार जाति धर्म का विवाद खड़ा कर लोगों को दिगभ्रमित करने में लगी हुई है। प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण देश के किसानों, नौजवानों, अल्पसंख्यकों, दलित महादलितों एवं आमजनों की हालत बद से बदतर हो गई है। मोदी सरकार के किसान विरोधी नीति के कारण देश संकट में है। कृषि व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। पूर्व मंत्री ने कहा कि बढ़ती महंगाई, व्याप्त भ्रष्टाचार एवं दलितों एवं कमजोर वर्गो पर हो रहे अत्याचार से जन जीवन परेशान है। देश का लोकतंत्र खतरे में है। देश के 52 प्रतिशत किसान कर्ज में डूबा हुआ है। देश में अच्छे दिन नहीं सबसे बुरे दिन आ गया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड बिहार पर बदनाम दाग है। इससे पूरा बिहार शर्मसार है। मोदी और नीतीश चोर चोर मोसेरे भाई हैं। वर्तमान सरकार में कोसी और मधेपुरा अपेक्षा का शिकार है। विगत वर्ष मधेपुरा में एक छटाक गेहूं की खरीद नहीं हुई है। बिहार में मात्र 75 ¨क्वटल गेहूं की खरीद होती है। पूर्व मंत्री ने अगला धान की फसल हर हाल में 15 नवंबर से करने की मांग की। उन्होंने कहा कि धान खरीद का भुगतान 30 दिनों के अंदर हो। पूर्व मंत्री ने कहा कि किसानों का दमन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा हराओ देश बचाने का जहां आह्वान किया। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष देवकिशोर यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ¨सह यादव, युवा लोजद जिलाध्यक्ष डॉ. बिजेंद्र यादव, माकपा राज्य कमेटी सदस्य गणेश मानव, भाकपा जिला मंत्री विद्याधर मुखिया, हम नेता चंदन ऋषिदेव, गोसाईं ठाकुर, उमेश कुमार, योगेंद्र राम, बिजेंद्र यादव, गोपाल यादव, कपिलदेव सहनी, मु. अली, रंजन यादव, जयप्रकाश यादव, मदन कुमार, आलोक कुमार, मु. चांद, विनय कुमार, अर¨वद यादव, मदन कुमार, डॉ. इरफान, शिव कुमार, ललन राम, संतोष राम, रूद्रनारायण यादव, अरूण कुमार, रंजन यादव, विकास यादव, छात्र नेता संजीव कुमार, किसान नेता अमेश यादव, आलोक कुमार मन्ना, दीपनारायण यादव, मु.इरफान, विमल विक्रम आदि उपस्थित थे।
मुख्य मांग
-किसानों को फसल का लाभकारी दाम दिया जाए
-धान अधिप्राप्ति निर्धारित तिथि 15 नवंबर से किया जाए
-बढ़ती महंगाई पर रोक लगाई जाए, पेट्रोल डीजल एवं गैस की कीमत वापस लिया जाए
-किसानों को डीजल अनुदान राशि का जल्द भुगतान किया जाए
-मधेपुरा रेल इंजन कारखाना में व्याप्त अनियमितता पर रोक लगाई जाए
- मधेपुरा सदर अस्तपताल सहित सभी अस्तपतालों को सुव्यवस्थित किया जाए
-दलितों, अकलियतों, महिलाओं एवं कमजोर वर्गो पर अत्याचार बंद किया जाए
- भूमिहीनों को वासीगत पर्चा दिया जाए
-खाद्य वितरण प्रणाली को सु²ढ़ किया जाए
- गरीब, खेतिहर मजदूर किसानों का कर्ज माफ किया जाए
-भूमि अधिग्रहण के नाम पर किसानों का जबरन जमीन नहीं लिया जाए
-बेरोजगार नौजवानों को रोजगार मुहैया कराई जाए
-मनरेगा योजना को सही सही धरातल पर उतारा जाए।