Move to Jagran APP

जिलाध्यक्ष के निष्कासन से खुश हैं हम के कार्यकर्ता : मंजू

संवाद सूत्र,कुमारखंड(मधेपुरा): हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी के ¨सहेश्वर विद्यानसभा के पूर्व प्रत्

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 05:17 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 05:17 PM (IST)
जिलाध्यक्ष के निष्कासन से खुश हैं हम के कार्यकर्ता : मंजू
जिलाध्यक्ष के निष्कासन से खुश हैं हम के कार्यकर्ता : मंजू

संवाद सूत्र,कुमारखंड(मधेपुरा): हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी के ¨सहेश्वर विद्यानसभा के पूर्व प्रत्याशी मंजू सरदार ने प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष के निष्कासन पर खुशी जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में सदाचार और शिष्टाचार का काफी महत्व है। पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मु. शौकत अली के द्वारा जिला प्रभारी से किया गया व्यवहार से पार्टी कार्यकर्ता काफी नाराज थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष के द्वारा प्रत्याशी बनाने के नाम पर कार्यकर्ताओं का शोषण किया जा रहा था। इस कारण पार्टी में असंतोष की भावना बढ़ रही थी। पार्टी के संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने उन्हें जिलाध्यक्ष के पद से निष्कासित कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री के इस निर्णय से कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। मंजू सरदार ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही जिलाध्यक्ष के पद पर एक सुयोग्य उम्मीदवार को नियुक्त किया जाएगा। जो पार्टी को मजबूती प्रदान कर सके।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.