वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत
मधेपुरा। श्रीनगर थाना के परमानंदपुर पंचायत में वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत ह
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 02:35 AM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 02:35 AM (IST)
मधेपुरा। श्रीनगर थाना के परमानंदपुर पंचायत में वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह वार्ड संख्या दो निवासी रेवती सरदार की पत्नी फुलो देवी(45) अपने घर से बाहर निकली हुई थी। इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आने से उनकी मौत मौके पर ही हो गई। कुछ देर बाद स्थानीय ग्रामीणों ने फुलो देवी को जमीन पर गिरा देख उन्हें घर लाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला के मृत होने की सूचना थानाध्यक्ष रविश रंजन को दी गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें