Move to Jagran APP

घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, एक महिला जख्मी

मधेपुरा। उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र की लश्करी पंचायत अंतर्गत पंछगछिया गांव में गुरुवार की मध्य

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 01:37 AM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 06:10 AM (IST)
घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, एक महिला जख्मी
घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, एक महिला जख्मी

मधेपुरा। उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र की लश्करी पंचायत अंतर्गत पंछगछिया गांव में गुरुवार की मध्य रात्रि ट्रक अनियंत्रित होकर एक व्यक्ति के घर में जा घुसा। इस हादसे में घर की वृद्ध महिला सदस्य भोलो देवी जख्मी हो गई। वहीं दो पशु की मौत हो गई। जबकि तीन पशु जख्मी हो गया। जख्मी महिला को इलाज के लिए परिजन ने स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया है। हादसे में घर पूरी तरह नष्ट हो गया। घर का सारा समान बर्बाद हो गया। पीड़ित परिवार को खाने के लाले पड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन जब्त कर लिए। ग्रामीणों द्वारा पकड़ कर रखे ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ट्रक चालक पर प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। थानाध्यक्ष जेके सिंह ने बताया कि चालक के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि चालक नशे में धुत था। जानकारी के अनुसार उदाकिशुनगंज से चौसा जाने वाले सड़क के किनारे बसे पंछगछिया गांव में गुरुवार की रात करीब 12 बजे अचानक एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरते हुए एक घर में जा घुसा।घर में मवेशी बंधा हुआ था। बगल में वृद्ध महिला सोई हुई थी। ट्रक मवेशी को रौंद दिया। दो मवेशी की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि तीन मवेशी और महिला सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद घर वालों के शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे। जहां गाड़ी छोड़कर भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ लिया। इसकी सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी। जहां पुलिस मौके पर पहुंच कर रात में चालक को अपने कब्जे में ले लिया। हादसा स्थल पर दो चौकीदार को लगाया गया। सुबह होने पर लोगों का गुस्सा परवान चढ़ गया। देखते ही देखते आक्रोशित लोगों ने उदाकिशुनगंज - चौसा स्टेट हाईवे 58 को जाम कर दिया। वहीं पर लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि सड़क की स्थिति अच्छी नहीं रहने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। यद्यपि प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है। जबकि जहां हादसा हुआ। वहां सड़क काफी हटकर घर है। लोगों ने मुआवजा की मांग करते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया। वहीं एसडीएम एसजेड ने प्रदर्शन कर रहे लोगों मोबाइल से बात कर जाम हटाया। सूचना पर स्थानीय मुखिया बंशीधर मिस्त्री, भाकपा नेता मोती सिंह पहुंचे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.