गणतंत्र दिवस पर होगा प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद सूत्र, पुरैनी (मधेपुरा): प्रखंड क्षेत्र अंन्तर्गत मध्य विद्यालय दुर्गापुर के खेल मैदान में गणतंत्र
By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 12:50 AM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 12:50 AM (IST)
संवाद सूत्र, पुरैनी (मधेपुरा): प्रखंड क्षेत्र अंन्तर्गत मध्य विद्यालय दुर्गापुर के खेल मैदान में गणतंत्र दिवस के मौके पर घोड़ा दौड़ का आयोजन किया जायेगा।आयोजन होने वाले उक्त प्रतियोगिता में कई जिले घुड़सवार भाग लेंगे। आयोजन को लेकर जोरदार तैयारी किया जा रही है। इस बाबत आयोजन समिति के सक्रिय सदस्य सुशील यादव ने बताया कि स्थानीय मुखिया प्रकाश चन्द्र यादव के सौजन्य से गणतंत्र दिवस के दिन घोड़ा दौड़ का आयोजन किया गया है। इसमें सर्वश्रेष्ठ घोड़सवार को पुरस्कृत किया जायेगा। जानकारी हो की प्रतियोगिता में मधेपुरा, सहरसा, पुर्णियां ,कटिहार, सहित सिमांचल के ई जिले के प्रतिभागी भाग लें रहे है।
------------
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें