सीएसपी संचालक से मारपीट का आरोपित गिरफ्तार
संवाद सूत्र, बिहारीगंज (मधेपुरा) : मुख्य बाजार के जवाहर चौक पर सीएसपी संचालक से मारपीट के
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 05:19 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 05:19 PM (IST)
संवाद सूत्र, बिहारीगंज (मधेपुरा) : मुख्य बाजार के जवाहर चौक पर सीएसपी संचालक से मारपीट के मामले में बिहारीगंज पुलिस ने नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष बीडी पंडित ने बताया कि गत दिनों सीएसपी संचालक दीपक कुमार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर लूटपाट किया था। मामले में नामजद अभियुक्त मु. गुलजार पिता मु. मजीद साकिन हथिऔंधा वार्ड पांच को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी हो कि नामजद की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यसायियों ने आक्रोश जताया था। इस मुद्दे को लेकर प्रशासन के विरोध में चण्डिका धर्मशाला में सोमवार की संध्या व्यवसायियों की बैठक हुई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें