Move to Jagran APP

कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने केंद्र व राज्य पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, सुपौल: देश की जनता अब राहुल गांधी को भलीभांति समझने लगी है। वह जो बोलते ह

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 05:42 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 05:42 PM (IST)
कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने केंद्र व राज्य पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष
कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने केंद्र व राज्य पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, सुपौल: देश की जनता अब राहुल गांधी को भलीभांति समझने लगी है। वह जो बोलते हैं उसे पूरा कर दिखाते हैं। इसी का परिणाम रहा कि हाल के दिनों में 3 राज्यों में हमारी सरकार बनी है। वर्तमान समय में देश के चौकीदार चोर हैं, जनता की गाढ़ी कमाई को देश के कुछ चुने हुए कॉरपोरेट घरानों पर लुटा रहे हैं। उक्त बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कही। वे शनिवार को स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे सम्मेलन में उन्होंने कहा कि आगामी 3 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की एक सभा होनी है। सभा में सुपौल की भागीदारी बेहतर हो इस बात के लिए मैं आप सब को आमंत्रित करने आया हूं। कहा कि वैसे भी सुपौल की जनता काफी संवेदनशील है। पिछले लोकसभा चुनाव में जब पूरे देश में एनडीए की हवा चल रही थी। इसके बावजूद सुपौल की जनता ने एमपी की सीट कांग्रेस की झोली में देने का काम किया। मुझे पूर्ण विश्वास है कि 2019 के चुनाव में भी सुपौल के लोग कांग्रेस को अपना आशीर्वाद देंगे। उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। लोग अब इस बात को समझ रहे हैं। जिन तीन राज्यों में हमारी सरकार बनी है सरकार बनते ही किए गए वादे को पूरा किया गया है। देश में किसानों की समस्या कांग्रेस का कोई राजनीतिक स्टैंड नहीं है। बल्कि राहुल गांधी ने किसानों की ऋण माफी कर यह साबित कर दिया कि हम किसानों के साथ हैं। केंद्र और राज्य सरकार दोनों को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि देश के चौकीदार चोर और वादाखिलाफी हैं। करीब साढ़े 4 वर्षों के शासन काल में उन्होंने जनता से की गई एक भी वादे पूरा नहीं किए। इस दौरान उन्होंने सिर्फ जनता की गाढ़ी कमाई को देश के कुछ चुने कॉरपोरेट घराने पर लुटाने का काम किया है। वहीं बिहार समस्याओं से बीमारग्रस्त राज्य बन गया है। यहां लूट, हत्या, दुष्कर्म आदि रोज की कहानी बन गई है। कार्यकर्ताओं का हौसला आफजाई करते हुए कहा कि आप सब सिर्फ पार्टी के लिए काम करें। तभी पार्टी का कल्याण होगा। इसके लिए मैं हमेशा आपके साथ हूं। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पाग चादर और माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष प्रो. विमल कुमार यादव की अध्यक्षता और संचालन वाले इस सम्मेलन को पूर्व विधायक विजय गुप्ता, प्रमोद कुमार ¨सह,बंशमणि ¨सह, राज नारायण गुप्ता, नरेश मिश्र, जयप्रकाश चौधरी, लक्ष्मण झा नन्हें, तारानंद सादा, मिन्नत रहमानी, अनोखा देवी, गुंजन देवी, नारायण यादव, संतोष झा, बदरुद्दीन, सुभाष ¨सह, शक्ति नाथ झा, उपेंद्र राम, अमरेंद्र ठाकुर, जितेंद्र झा, युवा इंटक के लक्ष्मण झा, जगदीश विश्वास, सेवादल के सुभाष प्रसाद ¨सह, संतोष कुमार साह, पंकज कुमार मिश्र, मोनू बाबू मालाकार आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.