Move to Jagran APP

यज्ञ मेला में महिलाओं से छेड़छाड़, मची भगदड़

लखीसराय। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अलीनगर इंगलिश गांव में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के आठवे

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 07:22 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 07:22 PM (IST)
यज्ञ मेला में महिलाओं से छेड़छाड़, मची भगदड़
यज्ञ मेला में महिलाओं से छेड़छाड़, मची भगदड़

लखीसराय। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अलीनगर इंगलिश गांव में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के आठवें दिन गुरुवार की रात लाठी-डंडे से लैस खर्रा गांव के कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से यज्ञ मेले में महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। छेड़छाड़ की घटना बाद यज्ञ मेले में भगदड़ मच गई। मेले में पहुंचे लोग इधर-उधर भागने लगे। भगदड़ में कुछ महिलाओं को चोटें भी आई है। यज्ञ समिति के सदस्यों ने घटना का विरोध किया तो खर्रा गांव से आए असामाजिक तत्वों ने मेले में जमकर उत्पात मचाया। जहां-तहां लोगों पर लाठी-डंडे भी बरसाए। यज्ञ स्थल पर सूर्यगढ़ा थाने की पुलिस उनका उत्पात मूक दर्शक बनी देखते रही। बाद में स्थानीय लोगों के सहयोग से यज्ञ समिति के सदस्यों ने उत्पात मचा रहे खर्रा गांव से आए असामाजिक तत्वों को खदेड़ भगाया। बदमाशों को खदेड़ कर जब मेला स्थल से बाहर किया गया तो बदमाशों ने हथियारों से लैस हो अलीनगर इंगलिश गांव पर धाबा बोल दिया। वहां बदमाशों ने घरों में प्रवेश कर लोगों के साथ मारपीट की। ग्रामीणों ने विरोध किया तो बदमाशों ने कई चक्र गोलियां दाग दहशत फैला दी। लोग घरों में दुबक गए। गोलीबारी में खर्रा निवासी माहो यादव के पुत्र गोरेलाल यादव उर्फ लालू यादव (20) को बाएं पैर में गोली लगी। वह जख्मी हो वहीं गिर गया। उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लखीसराय लाया गया जहां प्राथमिक उपचार बाद उसे रेफर कर दिया गया। उधर मारपीट की घटना में जख्मी अलीनगर इंगलिश निवासी स्व. नागेश्वर मंडल की पत्नी पुतुल देवी, प्रमोद सहनी की पुत्री अंजली कुमारी, बलराम सहनी की पुत्री पूजा कुमारी एवं तूफानी सहनी की पत्नी शारदा देवी का सूर्यगढ़ा पीएचसी में इलाज किया जा रहा है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष त्रिवेणी यादव ने सूर्यगढ़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। अध्यक्ष ने अपने आवेदन में खर्रा निवासी जोगिन्द्र यादव, गोरेलाल यादव, कारे यादव, कृष्ण नंदन यादव, पागो यादव, रामबली यादव, मनोज यादव, भरत यादव, शशि कुमार सहित 15 लोगों समेत 40-45 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया है। अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि यज्ञ मेले में उपरोक्त आरोपितों नें महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट और गोलीबारी भी की। थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यज्ञ समिति के अध्यक्ष त्रिवेणी यादव की ओर से थाने में आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसकी जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष की ओर से अभी कोई आवेदन नहीं मिला है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.